अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

 बुध की आज से मार्गी चाल, शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन

Share

उज्‍जैन। बुध इस समय मीन राशि में विराजमान हैं। 2 अप्रैल को बुध वक्री हुए थे, जो मई के महीने में मेष राशि में प्रवेश करेंगे। बुध इस वक्त अस्त अवस्था में हैं। 25 अप्रैल के दिन बुध मीन राशि में मार्गी चाल में गोचर करेंगे। दृक पंचांग की मानें तो बुध की ये सीधी चाल 4 अगस्त तक रहने वाली है। ऐसे में मार्गी चाल में बुध का गोचर कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ दिला सकता है।

सिंह राशि
बुध की सीधी चाल से सिंह राशि के लोगों के अच्छे दिनों की शुरुआत होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में बनाई गयी योजनाओं से सफलता मिलने की संभावना अधिक है। नौकरी कर रहे लोगों को बुध कृपा से अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। काम की तारीफ होगी साथ ही आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी सफल रहेंगे। कमाई के नए सोर्स भी बनेंगे।

सु
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए बुध की मार्गी स्थिति फायदेमंद मानी जा रही है। करियर की दृष्टि से रचनात्मक कौशल मजबूत होगा। रचनात्मक गतिविधियों में अधिक रुचि रहेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही अनेक कार्यों को अंजाम देकर सामाजिक क्षेत्र में भी आप मान-सम्मान और पहचान हासिल कर सकेंगे।

धनु राशि
बुध की मार्गी चाल धनु राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है। जीवन में चल रही मुश्किलें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। समाज को प्रभावित करने और आकर्षित करने की आपकी क्षमता तेज होगी। भीड़ से अलग सोचेंगे और नेतृत्व की ओर अपने कदम बढ़ाएंगे। यात्रा करने की भी संभावना है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें