अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नगर निगम उद्यान विभाग की टीमें कर रही हैं पेड़ों की कटाई-छंटाई

Share
  • इंदौर। नगर निगम बारिश के पहले शहर के कई प्रमुख मार्गों और विद्युत डीपी के आसपास पेड़ों की खतरनाक टहनियों और हिस्सों की छंटाई करने में जुटा है। पांच टीमें रोज शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में यह अभियान चला रही हैं।

विद्युत मंंडल के अधिकारियों ने नगर निगम के अफसरों को विद्युत डीपी के आसपास पेड़ों की छंटाई के लिए पत्र लिखा था, जिसके चलते कई प्रमुख मार्गों की डीपी के आसपास पेड़ों की खतरनाक टहनियों को काटा जा रहा है। वहीं आसपास के हिस्सों मेंं उगी गाजरघास भी हटाई जा रही है। हर बार बारिश के पहले नगर निगम द्वारा तेज हवा-आंधी के चलते खतरनाक पेड़ों की छंटाई का काम शुरू किया जाता है।

इसी के चलते उद्यान विभाग रामबाग, डीआरपी, भंवरकुआं, लालबाग, एरोड्रम सहित कई क्षेत्रों में यह अभियान चला रहा है। नगर निगम अधिकारी महेश शर्मा के मुताबिक पांच टीमे ंशहर के अलग-अलग स्थानों पर सुबह से शाम तक पेड़ों की छंटाई के साथ-साथ खतरनाक हिस्से हटाने में जुटी है और छंटाई के दौरान निकलने वाले ग्रीन वेस्ट को पीपल्यापाला स्थित सेंटर पर भेजा जा रहा है। निगम टीमों ने सवा सौै सेे ज्यादा स्थानों पर पेड़ों की छंटाई का काम किया है। यह अभियान 20 सेे 25 दिनों तक जारी रहेगा।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें