अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

नांदेड़ में पुलिस पर हमला: गुरुद्वारे से निकली भीड़ ने पुलिसवालों को पीटा

Share

मुंबई

महाराष्ट्र के नांदेड़ में धार्मिक जुलूस निकालने से रोकने पर गुरुद्वारे में जुटी भीड़ ने पुलिसवालों पर हमला कर दिया। इसमें 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते केस की वजह से धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगी हुई है। सोमवार को होला मोहल्ला का आयोजन करने के लिए सैकड़ों लोग गुरुद्वारा परिसर में जुटे थे। इनमें कई महिलाएं भी थीं। पुलिस के रोकने पर वे भड़क गए।

भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और सड़क पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की। उन्होंने पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कई लोगों के हाथ में तलवारें भी थीं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन भीड़ के मुकाबले उनकी संख्या कम पड़ गई।

भीड़ के हमले में घायल पुलिसकर्मी।

भीड़ के हमले में घायल पुलिसकर्मी।

नांदेड़ के SP ने बताया कि कोरोना के मद्देनजर लगाई गई पाबंदियों की वजह से होला मोहल्ला की अनुमति नहीं दी गई थी। इस पर गुरुद्वारा कमेटी ने भरोसा दिया था कि परिसर के अंदर ही कार्यक्रम करेंगे। शाम 4 बजे जब निशान साहिब को गेट पर लाया गया, तो लोग जुलूस निकालने के लिए बहस करने लगे।

पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो 300-400 लोगों ने गेट तोड़ दिया और पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें 4 पुलिस वाले घायल हो गए। हिंसक भीड़ ने वाहनों में भी तोड़फोड़ की। इस मामले में FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें