अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कांग्रेस करेगी‘डेंगू मच्छर बाबा’ का विशाल भोज

Share

 इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। कांग्रेस अब नगर निगम की लापरवाही को उजागर करने के लिए एक अनोखा प्रदर्शन करने जा रही है। शहर में डेंगू की बढ़ती समस्या के खिलाफ कांग्रेस ‘डेंगू मच्छर बाबा’ का विशाल भोज आयोजित करेगा।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल और सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने बताया कि शहर में हर घर में डेंगू पीड़ित मिल रहे हैं, और इसका प्रमुख कारण नगर निगम की ओर से साफ-सफाई और फॉगिंग न किए जाने की लापरवाही है। इस लापरवाही के खिलाफ कांग्रेस ‘डेंगू मच्छर बाबा’ का विशाल भोज आयोजित करेगी।

इस भोज में डेंगू पीड़ितों और उनके परिजनों को आमंत्रित किया गया है। जहां ‘डेंगू बाबा’ के रूप में एक बड़े मच्छर की तस्वीर लगाई जाएगी और उसे गंदगी व कीचड़ चढ़ाकर नगर निगम का विरोध किया जाएगा। कांग्रेस का दावा है कि अगर समय रहते नगर निगम नहीं जागा, तो इंदौर जल्द ही डेंगू के मामलों में देशभर में नंबर वन बन सकता है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें