अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सड़क हादसे में इंदौर की प्रोफेसर का सिर कटा:सिर धड़ से अलग हो सड़क पर जा गिरा, पति घायल

Share

सागर

सागर में हुए सड़क हादसे में इंदौर के मेश्राम कॉलेज की महिला प्रोफेसर की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने प्रोफेसर की कार को साइड से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनका सिर कट कर सड़क पर जा गिरा और धड़ गाड़ी में ही रह गया। कार ड्राइव कर रहे उनके पति भी घायल हो गए। कार में पीछे बैठीं प्रोफेसर डॉ. सुनीता गेट से सिर टिकाए हुए थीं। हादसा इंदौर से आते समय गुरुवार देर रात सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र के चनाटोरिया गांव के पास हुआ।

डॉ. सुनीता पति कमलेश यादव (40) कटनी के सिविल लाइन में रहती थीं। पहले वह कटनी के गर्ल्स कॉलेज में प्राचार्य थीं। 31 मार्च को वह कटनी से इंदौर गई थीं। यहां कुछ काम निपटाए और रात रुकीं। गुरुवार को कार से इंदौर से कटनी के लिए रवाना हुईं।

कटनी जाते समय बहेरिया थाना क्षेत्र के चनाटोरिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को साइड से टक्कर मार दी। घटना में गेट साइड बैठी प्रोफेसर का सिर ट्रक की चपेट में आ गया। इससे सिर धड़ से अलग हो गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उनके घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शव लेकर कटनी रवाना हुए परिजन

पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर शुक्रवार को पोस्टमाॅर्टम कराया। घटनाक्रम की खबर मिलते ही प्रोफेसर के परिजन सागर पहुंचे। यहां पुलिस ने शव उनको सौंप दिया। साथ ही घायल पति कमलेश भी अस्पताल से छुट्‌टी लेकर साथ में कटनी रवाना हुए। बहेरिया थाना प्रभारी गौरव तिवारी ने बताया ट्रक ने कार को टक्कर मारी। घटना में कॉलेज की प्रोफेसर की मौत हुई है। वहीं उनके पति घायल हुए थे। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें