*पंचम राष्ट्रीय विचार मंथन का समापन, पुरी में होगा छठा राष्ट्रीय सम्मेलन*
इंदौर। डॉ राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन, दिल्ली एवं लोहिया विचार मंच, हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में हैदराबाद स्थित एफटीसीसीआई के मुख्य सभागार में पंचम राष्ट्रीय विचार मंथन कादूसरे दिन समापन हो गया।
विचार मंथन के दूसरे दिन सत्र की शुरुआत बालिका सात्विक माशा के बापू के भजन के वादन से शुरू हुई।
हेदराबाद से लोटकर श्री राम बाबू अग्रवाल ने बताया दूसरे दिन का पहला सत्र समाजवादी श्रमिक राजनीति वर्तमान एवं भविष्य पर केन्द्रित था। इस सत्र की अध्यक्षता गोवा के ट्रेड यूनियन नेता सुभाष नाईक जॉर्ज ने की। मुंबई लेबर यूनियन के महासचिव संजीव पुजारी, कोलकाता के वामपंथी लेखक पत्रकार अमिताभ चक्रवर्ती, समाजवादी विचारक विजय नारायण जी ने संबोधित किया।
दूसरे सत्र का विषय मैनकाइंड और जन पत्रिकाओं के पुनर्प्रकाशन भविष्य की संभावना की अध्यक्षता डॉ नीता सिंह ने किया। इस सत्र के अतिथि वक्ताओं में झारखंड के पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी, अरुण कुमार और समाजवादी कार्यकर्ता ब्रजेश शर्मा और समाजवादी बौद्धिक सभा के दीपक मिश्रा थे। अपने संबोधन में सभी वक्ताओं ने डॉ राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन द्वारा छह दशक बाद मैनकाइंड और जन पत्रिकाओं के प्रकाशन पर प्रसन्नता जाहिर की।
इन सभी सत्रों का संचालन डॉ राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक रंजन सिंह और श्रीमती सरोज झा ने किया।
भोजनावकाश के बाद डॉ राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन द्वारा निर्मित फिल्म 18 जून 1946 प्रदर्शित की। इस फिल्म का संक्षिप्त विषय प्रवेश गोवा स्थित रवींद्र केलकर ज्ञान मंदिर के प्राचार्य अनंत अग्नि ने किया।
फिल्म समाप्ति के बाद खुला सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में विभिन्न वक्ताओं ने स्वतंत्र रूप से अपने विचार प्रकट किए। मुख्य वक्ताओं में लोहिया विचार मंच के विनय कुमार सिन्हा, वयोवृद्ध समाजवादी चिंतक एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, समाजवादी पार्टी से जुड़े मज़ाहिर राणा, लोहिया विचार मंच मध्यप्रदेश के अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल, लोहिया विचार वेदी, केरल के अध्यक्ष, रेजिनिकर पी, डी. गोपाल कृष्णा, सोशलिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के महासचिव एस. नूरुल अमीन, दीप्तिमान सेनगुप्ता आदि ने संबोधित किया।
सत्र समाप्ति के बाद सह आयोजक लोहिया विचार मंच, हैदराबाद के द्वारा डॉ राममनोहर लोहिया रिसर्च फाउंडेशन,दिल्ली के अध्यक्ष अभिषेक रंजन सिंह, सचिव राजकुमार रूंगटा, जैविक खेती अभियान के संस्थापक क्रांति प्रकाश , लोहिया विचार मंच, हैदराबाद के अध्यक्ष एवं पूर्व न्यायाधीश टी. गोपाल सिंह को स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । नूरुल अमीन, घनश्याम यादव, लाखन सिंह, गोपाल पतंगे, रमेश नायडू, धनवंत, सुखराज सिंह, नरेंद्र सिंह आदि को भी सम्मानित किया गया।
घोषणा की गई की , छठा राष्ट्रीय विचार मंथन अगले वर्ष नवंबर – दिसंबर में जगन्नाथ पुरी में आयोजित किया जाएगा।





