देपालपुर। अभिभाषक संघ देपालपुर के चुनाव शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट राजेंद्र पटेल, एडवोकेट सुभाष पटेल, एडवोकेट चंद्रशेखर जोशी के द्वारा संपन्न करवाए गए। जिसमें संघ के 69 सदस्यो के द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग किया। अध्यक्ष पद हेतु एडवोकेट मोहनदास बैरागी को 37 मत एवं उनके प्रतिद्वंदी एडवोकेट गोपीकृष्ण नायक को 31 मत प्राप्त हुए। सचिव पद हेतु एडवोकेट पवन जोशी को 45 मत व उनके प्रतिद्वंदी एडवोकेट उमेश पटेल को 22 मत व सह सचिव हेतु एडवोकेट चेतन राठौर को 40 मत व उनके प्रतिद्वंदी एडवोकेट आशीष सोनी को 28 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अध्यक्ष पद हेतु एडवोकेट मोहन दास बैरागी 6 मतों से सचिव पद हेतु एडवोकेट पवन जोशी 25 मतो व सह सचिव पद हेतु एडवोकेट चेतन राठौर 12 मतों से विजय हुए | उपाध्यक्ष पद हेतु एडवोकेट प्रदीप गोस्वामी कोषाध्यक्ष हेतु एडवोकेट कैलाश चौधरी एवं ग्रंथपाल हेतु एडवोकेट विक्रम गौड़ निर्विरोध निर्वाचित किए गए। निर्वाचन पश्चात संघ की पूर्व अध्यक्ष सुश्री मालती जोशी एवं दिनेश गौड़ द्वारा अपनी पैनल के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देकर स्वागत किया गया और संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।
अभिभाषक संघ देपालपुर के चुनाव संपन्न





