अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

यूका का रासायनिक कचरा पीथमपुर में जलाए जाने के विरोध में  बनी मानव श्रृंखला 

Share

इंदौर । अखिल भारतीय शांति एवं एक जुटता संगठन, अखिल भारतीय संयुक्त अभियान समिति, इंडिया लायर्स यूनियन, इंटक, एटक, सीटू, एच एम एस,सेवा, धार जिला एटक समिति,   अखिल भारतीय किसान सभा ,संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा , के आव्हान पर यूनियन कार्बाइड का रासायनिक कचरा पीथमपुर में जलाए जाने के विरोध में  रीगल चौराहे पर प्रदर्शन किया गया। 

प्रदर्शन के दौरान रासायनिक कचरे को पीथमपुर में जलाने का विरोध करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि इससे पीथमपुर के साथ ही  इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के जलसंसाधन और खेती को भारी नुकसान पहुंचने का खतरा है। यह निर्णय क्षेत्र की जल,  जंगल और जमीन पर दूरगामी विपरित प्रभाव डालेगा। सरकार को जनभावनाओं का ख्याल रखते हुए निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।

 

प्रदर्शन में डॉ भरत छापरवाल, ओ पी जोशी,  शिवाजी मोहिते,अरविंद पोरवाल, पीयूष लाकरा,  रुद्रपाल यादव, श्याम सुंदर यादव, भागीरथ कच्छवाह , रामबाबू अग्रवाल,  नूर मोहम्मद कुरैशी, सोनू शर्मा,  सत्य नारायण वर्मा,  राहुल  निहोरे,  अरुण चौहान, हरिओम सूर्यवंशी, रामस्वरूप मंत्री, रमेश झाला, चुन्नी लाल वाधवानी, सी एल शेरावत, महेंद्र सिंह सिकरवार सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें