अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मां, शिशु के लिए कोरोना बना ‘काल’:इंदौर मेंगर्भ में पल रहे शिशु के साथ मां ने भी दम तोड़ा; सोनू सूद भी इंतजाम नहीं करा पाए

Share

इंदौर

कोरोना संक्रमण इंदौर में विकराल रूप ले चुका है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अस्पतालों में न बेड हैं, ना ही ऑक्सीजन है और ना ही दवाइयां। इतना ही नहीं, हेल्थ सिस्टम इस कदर चरमरा गया है कि कोरोना के अलावा भी दूसरे बीमारियों से जूझ रहे लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है। शुक्रवार की देर रात वेंटिलेटर के इंतजार में 8 महीने की एक गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया।

महिला की जान बचाने के लिए एक संगठन ने शहर के हर बड़े नेता को फोन घुमाया, लेकिन कहीं से कोई मदद नहीं मिली। उसने मुंबई तक में कॉल कर कोशिश की कि किसी तरह वेंटिलेटर मिल जाए। कॉल जाने के बाद एक्टर सोनू सूद ने भी वेंटिलेटर की व्यवस्था की अपील की, लेकिन उनकी अपील भी महिला की जान नहीं बचा पाई।

राघव ने सोनू सूद से भी रात में मदद मांगी थी।

राघव ने सोनू सूद से भी रात में मदद मांगी थी।

करणी सेना के जिलाध्यक्ष अनुराग राघव ने बताया कि शनिवार रात को मेरे परिचित और महिला के पति का कॉल आया था कि पत्नी की हालत काफी गंभीर है। बेड नहीं मिलने से वे काफी परेशान हो रहे थे। इसके बाद मैंने अपने स्तर पर बेड के बारे में पता किया। हालांकि कहीं भी आईसीयू वाला बेड नहीं मिला। इसके बाद मैंने ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ उसमें लगने वाले सभी उपकरण की व्यवस्था करवाई। करीब दो-तीन घंटे की कोशिश के बाद उन्हें नेहरू नगर के एक निजी अस्पताल में बेड मिल पाया। डॉक्टरों ने इलाज भी शुरू कर दिया।

शुक्रवार रात को करीब 10 बजे उनका कॉल मेरे पास आया। उन्होंने बताया कि हालत बहुत खराब हो रही है, सीजर करना पड़ेगा। उनका ऑक्सीजन का लेवल घटकर 40 तक पहुंच गया था। मैंने जब पूछा कि अस्पताल वाले क्या कह रहे हैं तो उन्होंने बताया कि वे कह रहे हैं कि वेंटिलेटर की व्यवस्था करना होगी। तत्काल में ऐसी व्यवस्था करना मुश्किल था। इसके बाद भी हमने शहर के हर बड़े नेता अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन किसी से भी संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद रात करीब साढ़े 12-1 बजे के बीच मैंने मुंबई में एक्टर साेनू सूद को कॉल किया और उनसे मदद की गुहार लगाई। सूद ने भी मैसेज के जरिए वेंटिलेटर की व्यवस्था करने की अपील की। हालांकि रात करीब साढ़े 3 बजे पहले गर्भ में पल रहे बच्चे की पल्स आना बंद हुई, इसके कुछ देर बाद उसकी मां ने भी दम तोड़ दिया। महिला की एक पांच साल की बेटी है। उनके पति जॉब करते हैं।

निजी अस्पताल में काम करने वाली आया ने भी दम तोड़ा

शुक्रवार को भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। निजी अस्पताल में काम करने वाली आया बाई आशा ने भी बिना इलाज के दम तोड़ दिया। 18 साल का बेटा मां को लिए इधर-उधर भटकता रहा, लेकिन उन्हें कहीं बेड नहीं मिला। बेड दिलाने के लिए स्कूल की एक शिक्षिका ने प्रशासनिक अधिकारी को फोन लगाया, लेकिन बेड का नाम सुनते ही अफसर ने फोन रख दिया। आखिरकार बेटा मां को घर ले आया। वहां उनकी मौत हो गई।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें