अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*कार से गोवा से लाकर इंदौर में प्रीमियम शराब बेचता था, गिरफ्तार*

Share

इन्दौर। शहर में बड़ी मात्रा में बाहर से लाकर प्रीमियम शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। ऐसे लोग शराब की होम और होटल डिलीवरी भी कर रहे हैं। आबकारी विभाग ने कल राजेंद्र नगर के समीप ऐसे ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके घर, कार और ई-स्कूटर में से 28 बोतलें महंगी प्रीमियम शराब जब्त की गई। आरोपी ने बताया कि वह गोवा से शराब लाकर इंदौर में अपने ग्राहकों को बेचता था।

कल बंबई बाजार जोन के उपनिरीक्षक राजेश तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली की राजेंद्र नगर के समीप गायत्रीकुंज में एक व्यक्ति घर से शराब की अवैध बिक्री कर रहा है और ग्राहकों को होम डिलीवरी भी दे रहा है। इस पर टीम ने आर्यन होरा पिता हरमीत सिंह उम्र 24 वर्ष के घर छापा मारा, जहां पहले से उसके पिता ने कहा कि वह घर पर नहीं है, लेकिन तलाशी में वह घर में ही मिला। इसके बाद घर साथ ही कार की तलाशी में बड़ी मात्रा में बोतले मिली।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें