इंदौर।राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के नाम का इस्तेमाल किया लेकिन कभी उन्हें सम्मान नहीं दिया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आंबेडकर को दलित माना, जबकि बीजेपी ने उन्हें ललित माना, जिसका मतलब होता है-सुंदर.
उन्होंने कहाकि अंबेडकर कहते थे हिम्मत इतनी बड़ी रखो कि किस्मत भी छोटी लगने लगे। वे इंदौर के रविन्द्र नाट्य गृह में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थी। जिसमें एमपी के सीएम डॉ.मोहन यादव भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कांग्रेस ने बाबा साहब का दाह संस्कार दिल्ली में नहीं होने दिया। उनके परिजनों को बॉम्बे में दाह संस्कार करना पड़ा। उनके सरकारी आवस को प्रधानमंत्री नेहरू ने राष्ट्रीय स्मारक नहीं बनाया। यह मोदी जी ने किया। बाबा साहब को भारतरत्न कांग्रेस ने नहीं, अटल जी के प्रयास से वीपी सिंह सरकार ने दिया।
बीजेपी ने एक बार फिर से कांग्रेस पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला है. पार्टी की नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि देश के सबसे पुरानी पार्टी ने संविधान निर्माता को दलित मानकर उनके नाम का बार-बार इस्तेमाल तो किया, लेकिन उनका सम्मान नहीं किया.
मोदी जी ने सुप्रीमकोर्ट में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित की। मुंबई में ‘स्टेच्यू ऑफ़ इक्वैलेटी’ का काम प्रगति पर है।भीम एप की शुरुआत मोदी जी ने की। डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती पर मोदी जी ने 120 देशों में स्मृति समारोह आयोजित किए। 30 सितंबर,2015 के दिन मोदी जी ने बाबा साहब की स्मृति में डाक टिकट जारी किया।2025 में मोदी जी नें 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया।
वसुंधरा राजे ने बीजेपी के आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत इंदौर में आयोजित संगोष्ठी में कहा कि कांग्रेस ने आंबेडकर की उपेक्षा की और ये बात पूरी तरह से सही है. उन्होंने कहा क् आंबेडकर जैसा महान व्यक्तित्व कांग्रेस नेताओं के बीच था लेकिन ये लोग सोचते थे कि जवाहरलाल नेहरू जैसे बड़े-बड़े लोग ही महान हैं. राजे ने कहा कि आंबेडकर का बड़प्पन दूसरे देशों ने समझ लिया, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इसे कभी नहीं समझा.





