अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*उज्जैन पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई: टोल प्लाजा पर मारपीट करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई*

Share

उज्जैन: । बड़नगर-बदनावर हाईवे टोल पर कर्मचारियों के अनुचित व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उज्जैन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। इंगोरिया पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए टोल संचालक सुरेन्द्रसिंह उर्फ सोनू सिंह, हर्षवर्धन सिंह, संदीप चौधरी, रणवीर उमठ और विजेन्द्र चंद्रवंशी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उज्जैन पुलिस ने आमजन की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

घटना थाना इंगोरिया क्षेत्र की है। यहां हुई मारपीट को लेकर कोई भी फरियादी पुलिस तक नहीं पहुंचा है। घटना एक दिन पहले शनिवार की बताई जा रही है। हालांकि शिकायत के बाद एसपी प्रदीप शर्मा ने वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। इसके चलते टोल के मैनेजर सहित सात लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं, अन्य आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है।

ये है पूरा मामला

खरसोद खुर्द के पास से एक वाहन गुजर रहा था। इस दौरान वाहन चालक और टोल प्लाजा कर्मचारियों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिससे गुस्साए टोल प्लाजा के कर्मचारी मैनेजर ने वाहन चालक और उसके साथ कार में बैठे पुरुषों और महिलाओं के साथ अभद्रता कर मारपीट कर दी। टोल कर्मियों ने महिलाओं और बच्चों तक को नहीं छोड़ा। इसके साथ ही वाहन पर तोड़फोड़ की है।

इसके बावजूद इंगोरिया पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं संज्ञान में लेकर त्वरित कार्रवाई की गई। टोल के संचालक एवं कर्मचारी —
1. सुरेन्द्रसिंह उर्फ सोनू सिंह पिता अर्जुन सिंह राठौर, उम्र 35 वर्ष, निवासी खरसोद खुर्द, थाना इंगोरिया
2. हर्षवर्धन सिंह पिता हेमचंद सिंह राठौर, निवासी भाटपचलाना
3. संदीप पिता मोहनलाल चौधरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी भीड़ावद, थाना बड़नगर
4. रणवीर पिता विश्वनाथ उमठ, उम्र 28 वर्ष, निवासी तालेन, जिला राजगढ़
5. विजेन्द्र पिता रघुवीर सिंह चंद्रवंशी, निवासी तालेन

इन सभी के विरुद्ध विधिसम्मत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है।

उज्जैन पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत् प्रयासरत है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें