अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*मंत्री, मुख्यमंत्री की फिसलती जुबान भाजपाई सोच बेनकाब-वामपंथी दलों का बयान*

Share

#भोपाल।*  वामपंथी दल,  भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)  सीपीआई (एम), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( सीपीआई), सीपीआई ( माले) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा लाल सलाम बोलने वालों से इस धरती पर जीने का हक छीन लेने के  बयान तथा, उन्हीं की सरकार के मंत्री द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की निंदा करते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हैं l 

            सीपीएम के राज्य सचिव जसविंदर सिंह, सीपीआई के अरविंद श्रीवास्तव तथा कम्युनिस्ट पार्टी ( माले ) के सचिव देवेंद्र सिंह चौहान ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि लाल सलाम उन क्रांतिकारियों का आपस अभिवादन है जो इस गैर बराबरी और शोषणकारी व्यवस्था को बदल कर समानता और शोषण मुक्त समाज की स्थापना करना चाहते हैं l मुख्यमंत्री नहीं जानते कि शहीद- ए- आजम भगत सिंह और उनके साथी भी लाल सलाम से ही एक दूसरे का अभिवादन करते थे l लाल सलाम मेहनतकश आवाम की मुक्ति की हुंकार है| जब तक दुनिया में उत्पीड़न और अन्याय रहेगा, दुनिया की हर बोली, हर भाषा में लाल सलाम का नारा पर गूंजता रहेगा I मुख्यमंत्री महोदय का लाल सलाम को धरती से खत्म करने की घोषणा उनके फासीवादी सोच का परिणाम है I उन्हें याद रखना होगा कि हिटलर को भी इसी झंडे ने धूल चटाई थी l 

हम वामपंथी दल डॉ मोहन यादव सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अपमानजनक टिप्पणी की भी निंदा करते हैं I महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी करना उनकी आदत का हिस्सा है l वे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी पर भी सार्वजनिक रूप से ऐसी टिप्पणी कर चुके हैं l उन्होंने स्कूली छात्राओं पर भी टी शर्ट बांटते समय आपत्तिजनक टिप्पणी की थी I इस बार की टिप्पणी के समय मंच पर भाजपा नेत्री और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर भी थी और उन्होंने भी मंत्री जी को नहीं रोका है l जिससे साफ है कि यह भाजपा की साम्प्रदायिक और महिला विरोधी सोच का हिस्सा है l हम मांग करते हैं कि कर्नल सोफिया कुरेशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए I

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें