इंदौर में कैबिनेट बैठक, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सीएम मोहन यादव नवाचार करने में कभी पीछे नहीं रहते। उनके सीएम बनने के बाद डेस्टीनेशन कैबिनेट बैठक का चलन बढ़ा। और इस बार प्रदेश सरकार देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर इंदौर में बैठक करने जा रही है। दरअसल देवी अहिल्या बाई होलकर, जो मराठा साम्राज्य की एक प्रसिद्ध महारानी थीं, का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था।
वो मल्हार राव होलकर के पुत्र खण्डेराव की पत्नी थीं। 1767 से 1795 तक, उन्होंने मालवा क्षेत्र पर शासन किया, जो मराठा संघ का एक हिस्सा था। उन्हें पुण्यश्लोक की उपाधि से सम्मानित किया गया, जो “पवित्र मंत्रों की तरह शुद्ध” का अर्थ है। अहिल्याबाई का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था, लेकिन उन्हें बचपन से ही शिक्षा दी गई और वे अपनी प्रतिभा और क्षमता से विशेष बनीं। 1767 में, अहिल्याबाई को उनके पति खण्डेराव की मृत्यु के बाद होलकर राजवंश की रीजेंट और फिर शासक के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने अपने शासनकाल में न्याय, सुशासन और परोपकार के लिए अपनी पहचान बनाई. उन्होंने कई हिंदू मंदिरों का निर्माण करवाया और अपनी प्रजा के कल्याण के लिए भी काम किया।
अहिल्याबाई ने भारतीय संस्कृति और धर्म के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने विभिन्न धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार करवाया और धार्मिक शिक्षा को बढ़ावा दिया। अहिल्याबाई को एक कुशल प्रशासक और राजनीतिज्ञ माना जाता था। उन्होंने मराठा साम्राज्य को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।्र
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार 20 मई को इंदौर में मंत्रिमंडल की विशेष बैठक होगी। यह बैठक देवी अहिल्याबाई जयंती के अवसर पर हो रही है। बैठक में प्रशासनिक और विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार 20 मई को इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जाएगी। यह कैबिनेट बैठक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित की जा रही है। सबस अहम यह कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह के मीटिंग में शामिल पर अभी भी असमंजस बना हुआ है।
देवी अहिल्याबाई जयंती पर इंदौर में कैबिनेट बैठक
देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के शुभ अवसर पर मंगलवार 20 मई 2025 को इंदौर के राजवाड़ा में पहली बार मोहन यादव सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होने जा रही है। जिसमें सीएम मोहन यादव और सभी मंत्री शामिल होंगे। बैठक में प्रशासनिक और विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य मंत्रीगण इंदौर के प्रमुख विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। यह बैठक इंदौर के लिए सांस्कृतिक और विकासात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
जिला प्रशासन ने की बैठक को लेकर तैयारियां
महापौर पुष्यमित्र भार्गव और बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि इस बैठक को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। मंत्रिमंडल की बैठक के साथ-साथ मुख्यमंत्री के प्रस्तावित विशेष कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा भी तैयार की गई है। सीएम मोहन यादव रविवार की रात में मंत्रिमंडल के साथ इंदौर पहुंच रहे हैं। राजवाड़ा परिसर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की विशेष तैयारियां की गई, बैठक को लेकर प्रशासन सतर्क है।
प्रमुख विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे सीएम मोहन
कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंत्रीमंडल के साथ लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में माता अहिल्या पर आधारित नाटक का मंचन भी देखेंगे। साथ ही वे सराफा बाजार चौपाटी भी जाएंगे। वे मंत्रियों के साथ इंदौर में चल रहे प्रमुख विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे।





