अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सिद्धू मूसेवाला के पिता लड़ेंगे चुनाव, POK लौट रहे आतंकी, RCB की क्वालिफायर-1 में धमाकेदार एंट्री..

Share

जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकती है सरकार

सुप्रीम कोर्ट की समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों को सही पाया है। उनके आवास पर आग लगने की घटना की जांच की गई थी। जांच में बड़ी मात्रा में नकदी मिली थी। पूर्व सीजेआई ने उनके खिलाफ महाभियोग की सिफारिश की थी। सरकार मॉनसून सत्र में महाभियोग प्रस्ताव ला सकती है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह का ऐलान- लड़ेंगे चुनाव

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह अब राजनीति में उतरेंगे। उन्होंने 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बलकौर सिंह ने यह फैसला अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए किया है। उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। 

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह अब राजनीति में उतरेंगे। उन्होंने 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बलकौर सिंह ने यह फैसला अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए किया है। उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। बलकौर सिंह पंजाब की मानसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह घोषणा सिद्धू मूसेवाला की तीसरी बरसी से पहले की है।

भारत में घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं आतंकी, BSF अलर्ट

भारत से हाल ही में मुंह की खाने वाला पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी PoK में अपने कैंपों में लौटने लगे हैं। बीएसएफ के आईजी शशांक आनंद ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली है कि जम्मू-कश्मीर में LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की कोशिश हो सकती है। इसलिए सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहना होगा। 

भारत से हाल ही में मुंह की खाने वाला पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी PoK में अपने कैंपों में लौटने लगे हैं। बीएसएफ के आईजी शशांक आनंद ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली है कि जम्मू-कश्मीर में LoC और अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ की कोशिश हो सकती है। इसलिए सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहना होगा।

बता दें कि भारतीय सेना ने हाल ही में पीओके में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। सेना ने पाकिस्तान की ड्रोन हमलों की कोशिशों को भी नाकाम किया था, जिसके बाद से ही ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आतंकी कोई दुस्साहस कर सकते हैं। बीएसएफ आईजी शशांक आनंद ने कहा कि हमें लगातार जानकारी मिल रही है कि आतंकी संगठन घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। वे अपने कैंपों में लौट रहे हैं, ट्रेनिंग ले रहे हैं और जहां भी उन्हें सुरक्षा में कमी दिखेगी, वहां घुसपैठ करने की कोशिश करेंगे।

चीन में शादी के लिए लड़कियों का अकाल, पाकिस्तान में दुल्हन की तलाश

चीन की एक-बच्चा नीति के कारण लड़कों की संख्या में वृद्धि हुई, जिससे दुल्हन की कमी हो गई है। परिणामस्वरूप, 3.5 करोड़ से अधिक पुरुष विवाह के लिए महिलाएं ढूंढ रहे हैं, लेकिन उन्हें चीन में दुल्हन नहीं मिल पा रही है।

 चीन की एक-बच्चा नीति 1979 से दशकों तक चली और इसका असर अब भी महसूस किया जा रहा है। हालांकि, चीन ने इस नीति को 2015 में खत्म कर दिया था। इस नीति का सबसे बड़ा पहलू यह है कि एक-बच्चा नीति के दशकों के दौरान बड़ी संख्या में लड़के पैदा हुए। अब इस कारण चीन में दुल्हन की कमी महसूस की जा रही है, क्योंकि उस दौरान जन्में लड़के अब बड़े हो रहे हैं। इससे विवाह योग्य उम्र की लड़कियां ढूंढे नहीं मिल रही हैं।

आरसीबी ने किया आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा रन चेज

आईपीएल 2025 का पहला क्वालिफायर मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 228 रनों का टारगेट चेज करते आरसीबी ने जीत हासिल की।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 साल बाद आईपीएल में पहला क्वालिफायर खेलेगी। क्वालिफायर-1 में जगह बनाने के लिए आरसीबी को किसी भी कीमत पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत चाहिए थे। पहले खेलते हुए लखनऊ ने 3 विकेट पर 227 रन बना दिए। आरसीबी ने आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा रन चेज करके मुकाबला अपने नाम कर लिया। कप्तान जितेश शर्मा विस्फोटक फिफ्टी लगाकर जीत के हीरो रहे। आरसीबी ने 19वें ओवर में ही 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। टीम अब पहले क्वालिफायर में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। गुजरात और मुंबई के बीच एलिमिनेटर खेला जाएगा। आरसीबी ने टेबल में दूसरे नंबर पर फिनिश किया।

आरसीबी के लिए जितेश शर्मा ने कमाल की बैटिंग की। छठे नंबर पर बैटिंग करने उतरे जितेश ने 85 रनों की पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद पर 8 चौके और 6 छक्के मारे। मयंक अग्रवाल के बल्ले से 23 गेंद पर 41 रनों की नाबाद पारी निकली। मयंक और जितेश के बीच 45 गेंद पर 107 रनों की साझेदारी हुई। इसमें 33 गेंद पर 85 रन जितेश के थे। मयंक ने 12 गेंद पर साझेदारी में 20 रनों का योगदान दिया।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें