अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट वायरल… बंगाल में ममता बनर्जी ने बंद किए RSS के 125 स्कूल? जानिए इस दावे का पूरा सच

Share

क्या हो रहा है वायरल: सोशल मीडिया पर अखबार की एक कटिंग का फोटो वायरल हो रहा है। जिसमें ममता बनर्जी की फोटो के साथ खबर लिखी है कि ममता ने बंद किए RSS के 125 स्कूल, BJP भी आगबबूला।दावा किया जा रहा है कि सत्ता में तीसरी बार आने के बाद RSS के स्कूलों को बंद करना ममता के अंहकार को दर्शाता है।

और सच क्या है?

  • वायरल पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने पोस्ट से जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च रिजल्ट में हमें पोस्ट से जुड़ी खबर आजतक की न्यूज वेबसाइट पर मिली।
  • वेबसाइट के मुताबिक, बंगाल में ममता सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 125 स्कूलों को बंद कर दिया। बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थो चटर्जी ने बताया, ‘हमने 125 ऐसे स्कूलों की पहचान की है जिनके पास नो ऑब्जेशन सर्टिफिकेट (NOC) नहीं है। बंगाल में कुछ स्कूल ऐसे हैं जो प्रदेश के सिलेबस के अनुसार नहीं चल रहे, हमने ऐसे 125 को बंद किया है।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि ये खबर वेबसाइट पर 22 फरवरी, 2018 को पब्लिश हुई थी
  • साफ है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट भ्रामक है। यह खबर 2 साल पुरानी है, इसे गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें