मुंबई। हिंदी सिनेमा के पॉपुलर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का टीजर 12 जून को रिलीज किया गया है। लोगों को फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है। टीजर रिलीज होने के बाद अब इस पर लोगों का रिएक्शन भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि इस दर्दभरी कहानी की झलक देखने के बाद लोगों का इस पर क्या कहना है?
‘द बंगाल फाइल्स’ के टीजर पर लोगों की राय क्या?
फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ के टीजर को देखने के बाद लोगों ने इस पर अपनी-अपनी राय दी है। एक यूजर ने इस पर लिखा कि मैं बंगाल से हूं और मैं इसका पहले दिन पहला शो देखूंगा। दूसरे यूजर ने लिखा कि भगवान से प्रार्थना है कि इस फिल्म को ‘कश्मीर फाइल्स’ से भी ज्यादा प्यार और सपोर्ट मिले। तीसरे यूजर ने कहा कि एक टीजर ने ही मुझे रुला दिया, जब पूरी फिल्म देखी जाएगी तो क्या होगा?
यूजर्स ने क्या कहा?
वहीं, चौथे यूजर ने इस पर लिखा कि फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। एक और यूजर ने कहा कि रोंगटे खड़े हो गए.. उम्मीद है कि यह ‘कश्मीर फाइल्स’ की तरह सफल हो। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बंगाल से पहले दिन पहला शो। एक और यूजर ने कहा कि बहुत-बहुत धन्यवाद, विवेक सर, बहुत ही बढिया। इस तरह के तमाम कमेंट्स लोगों ने इस टीजर को देखने के बाद किए हैं।





