अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*उज्जैन की नाव्या NDA में सिलेक्टेड; MP की पहली फ्लाइंग अफसर,कर्नल सोफिया कुरैशी हैं आदर्श*

Share

उज्जैनकी एक बेटी नव्या तिवारी का NDA में चयन हुआ है. नव्या प्रदेश की पहली लड़की है जो ट्रेनिंग के बाद भारतीय एयरफोर्स ज्वाइन कर फ्लाईंग ऑफिसर बनेगी. खास बात यह है कि नव्या पहले ही प्रयास से NDA में सिलेक्ट हुई है.नव्या के सिलेक्शन पर बुधवार को उनके घर बधाई देने वालों का ता ता लग गया. निजातपुरा निवासी व्यवसाई नवलेश और शिक्षिका संध्या  तिवारी की 18 वर्षीय बेटी नव्या ने इसी साल सीकर के प्रिंस सैनिक स्कूल से हाल ही में 12 वीं में 90 प्रतिशत अंक से पास की. नव्या ने बताया सितंबर 2024 में एयरफोर्स की परीक्षा दी थी. इसमें देशभर से 4 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. 8 हजार ने परीक्षा पास की और इंटरव्यू तक 800 अभ्यर्थी पहुंचे थे. उसके बाद बनारस में 5 दिन का इंटरव्यू हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश से लड़कियों में एकमात्र वह थी.

नाव्या ने क्या कहा?

नव्या ने बताया कि उसके पिता ने 23 साल पहले एयर फोर्स में जाने के लिए परीक्षा दी थी. वह सफल नहीं हो पाए. इसलिए बचपन से एयर फोर्स में जाने का सपना था जो अब पूरा हो रहा है. एनडीए में लड़कियों का भी तीन साल पहले स्टार्ट हुआ है और वह लड़कियों की फर्स्ट बैच पास आउट हुई है. खुश हूं कि मुझे वो देश को सर्व करने का मौका मिलेगा. अब वह व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरेशी की तरह भारत देश के किसी ऑपरेशन में खुद को देखना चाहूंगी और देश का नाम रोशन करुंगी.

Ujjain Navya Tiwari Selected in NDA: नाव्या तिवारी का सर्टिफिकेट

: नाव्या तिवारी का सर्टिफिकेट

चार लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे परीक्षा में

नव्या ने बताया सितंबर 2024 में एयरफोर्स की परीक्षा दी थी. इसमें देशभर से 4 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. 8 हजार ने परीक्षा पास की और इंटरव्यू तक 800 अभ्यर्थी पहुंचे थे. उसके बाद बनारस में 5 दिन का इंटरव्यू हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश से लड़कियों में एकमात्र वह थी. मंगलवार को एयरफोर्स से लेटर आने के बाद तैयारी शुरू कर दी है अब 21 जून को नेशनल डिफेंस एकेडमी खड़कवासला पुणे में ज्वाइनिंग देना है. यहां चार साल की ट्रेनिंग के बाद फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में एयरफोर्स की हैदराबाद एकेडमी से सेवाएं देंगी. उन्होंने कहा कि पिता का सपना पूरा करने के साथ फिल्म गुंजन सक्सेना से भी उन्हें प्रेरणा मिली.

ऐसे होता है सिलेक्शन

नव्या ने बताया कि सिलेक्शन के लिए पहले रिटर्न एग्जाम होता है. उसमें करीब चार पांच लाख अभ्यर्थी बैठे. इनमें लाख लड़कियां बैठी थीं. सिर्फ आठ हजार का रिटेन एग्जाम क्वालिफाई हो पाया था, जिसमें करीब तीन हजार लड़कियां पास हुई. फिर पांच दिन का इंटरव्यू प्रोसेस हुआ, जिसे क्रैक करना काफी मुश्किल होता है. इंटरव्यू में कुल 792 बच्चे पास हुए थे उसके बाद मेडिकल प्रोसीजर होता है फिर मेरिट लिस्ट आती है, मेरिट लिस्ट में AIR 260 हूं, गर्ल्स में 27 रैंक बनी है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें