अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार पर केस दर्ज:विधायक की महिला मित्र सोनिया ने की थी खुदकुशी

Share

भोपाल/अंबाला

मध्यप्रदेश के पूर्व वन मंत्री और गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बंगले पर महिला मित्र सोनिया भरद्वाज की खुदकुशी के मामले में उमंग सिंघार के खिलाफ शाहपुरा थाने में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में सोनिया के बेटे आर्यन और नौकरों ने माना है कि दोनों के बीच नोंकझोंक होती थी। पुलिस के मुताबिक महिला के पर्स से मिले सुसाइड नोट, नौकरों और सोनिया के बेटे आर्यन के बयानों के आधार पर कार्रवाई की गई है। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया के मुताबिक सिंघार के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है।

रविवार को शाहपुरा स्थित बंगले पर उनकी गर्लफ्रेंड 39 साल की सोनिया भारद्वाज ने खुदकुशी कर ली थी। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। ASP राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि अब तक की पूछताछ में सामने आया कि सिंघार जल्द ही सोनिया से शादी करने वाले थे। उनकी पहचान एक मेट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से हुई थी। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि उनकी शादी कब होने वाली थी। परिचितों के मुताबिक सोनिया ने पहले पति को छोड़कर दूसरी शादी की थी, लेकिन कुछ दिन बाद वह रिश्ता भी टूट गया।

घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट में मृतक ने किसी को सीधे जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस की मानें तो अब पूरा मामला सोनिया के परिवार के बयान पर टिका है।

इधर, सोमवार दोपहर पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजन सोनिया का शव कोलार सनखेड़ी विश्राम घाट ले आए। सोनिया का बेटा और मां भी साथ थी। कुछ देर बाद विधायक उमंग सिंघार भी वहां पहुंचे। उन्होंने सोनिया के बेटे और मां से बात की। सोनिया के बेटे आर्यन ने अंतिम संस्कार किया। हालांकि किसी ने भी इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार किया है।

सोनिया की मां को दिखाया सुसाइड नोट
पुलिस ने सुसाइड नोट को सोनिया की मां को दिखाया है। इसके अलावा इसमें राइटिंग एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। हालांकि अब इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का भी बयान आया है। उनका कहना है कि सोनिया के पिता नहीं हैं। उनकी मां भोपाल आ गई हैं। पुलिस उनसे बातचीत कर रही है। उमंग सिंघार से भी पुलिस ने पूछताछ की है। इस पूरे मामले में जल्द पूरी स्थिति साफ हो जाएगी।

श्मशान घाट पर सोनिया की मां को गले लगाकर सांत्वना देते पूर्व मंत्री उमंग सिंघार।

श्मशान घाट पर सोनिया की मां को गले लगाकर सांत्वना देते पूर्व मंत्री उमंग सिंघार।

2 साल से संपर्क में थे सोनिया और सिंघार
ASP राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि सोनिया और विधायक उमंग सिंघार करीब 2 साल से संपर्क में थे। सिंघार के तो अभी तक अंबाला जाने की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन सोनिया दो बार भोपाल में आ चुकी थी। अभी वह करीब एक महीने से भोपाल में उनके ही बंगले में ठहरी हुई थी। पुलिस इस मामले में सिंघार के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला बनता है
पुलिस के लिए इस मामले में सुसाइड नोट सबसे अहम है। इसके अलावा परिजनों के बयान भी जरूरी हैं। पुलिस इस मामले में विधायक उमंग सिंघार पर सोनिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर सकती है।

ऐसे ही एक मामले में भोपाल पुलिस ने एक महिला की मौत के मामले में एक पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज किया था। हालांकि उस दौरान भी अधिकारी को सीधे जिम्मेदार नहीं ठहराया गया था, लेकिन परिजनों के बयान के आधार पर अधिकारी को आरोपी बनाया गया था।

खुला पिछली जिंदगी का राज: एक को छोड़ा, एक ने छोड़ दिया

सोनिया की कहानी बड़ी दिलचस्प है। एक ओर वह बड़े ऊंचे ख्वाब रखती थी, वहीं निजी जिंदगी से भी संतुष्ट नहीं रही। परिचितों के मुताबिक पहले पति को छोड़कर उसने दूसरी शादी की थी, लेकिन कुछ दिन बाद वह रिश्ता भी टूट गया। हालांकि बेटे से बहुत प्यार करती थी। वह अंबाला के बलदेव नगर इलाके के सेठी एन्क्लेव में अपनी मां के साथ रहती थी। सोनिया के भांजे (बहन का बेटा) दीपांशु ने बताया कि भोपाल से मौसी की मौत की खबर मिलने के बाद रात में ही वह अपनी नानी और मौसेरे भाई (सोनिया के बेटे) आर्यन को ट्रेन में चढ़ाकर आया है। आर्यन शिमला में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है, जिसे पति के साथ अनबन के बावजूद सोनिया खुद ही पढ़ा रही थी।

अंबाला की 39 साल की सोनिया ने पहले पति छोड़ा, दूसरे ने इसे छोड़ दिया; अब MP के विधायक के बंगले में लगाई फांसी

होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे बेटे आर्यन के साथ मृतक सोनिया। -फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे बेटे आर्यन के साथ मृतक सोनिया। -फाइल फोटो

मध्यप्रदेश सरकार में वन मंत्री रहे उमंग सिंघार के बंगले पर उनकी महिला मित्र ने फांसी लगा ली। हरियाणा के अंबाला से ताल्लुक रखती इस महिला की कहानी बड़ी दिलचस्प है। एक ओर वह बड़े ऊंचे ख्वाब रखती थी, वहीं निजी जिंदगी से भी संतुष्ट नहीं रही। परिचितों के मुताबिक पहले पति को छोड़कर उसने दूसरी शादी की थी, लेकिन कुछ दिन बाद वह रिश्ता भी टूट गया। हालांकि बेटे से बहुत प्यार करती थी।

मिली जानकारी के अनुसार 39 साल की सोनिया भारद्वाज नामक यह महिला अंबाला के बलदेव नगर इलाके के सेठी एन्क्लेव में अपनी मां के साथ रहती थी। भोपाल में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के शाहपुरा में सेक्टर बी स्थित निजी आवास पर उसने सुसाइड कर लिया।

पति को छोड़ा, पर बेटे को नहीं, करा रही थी होटल मैनेजमेंट

जांच-पड़ताल में पता चला है कि सोनिया और सिंघार की मुलाकात कुछ दिन पहले Shadi.com के जरिए दिल्ली में हुई थी। जल्द ही दोनों करने वाले थे शादी और अभी तक दबाव की कोई बात सामने नहीं आई है। वहीं दैनिक भास्कर अंबाला की टीम सेठी एन्क्लेव में सोनिया भारद्वाज के घर पहुंची। यहां वह अपनी मां के साथ रहती थी। घर में सिर्फ उसका भानजा (बहन का बेटा) दीपांशु ही मौजूद था। उसने बताया कि भोपाल से मौसी की मौत की खबर मिलने के बाद रात में ही वह अपनी नानी और मौसेरे भाई (सोनिया के बेटे) आर्यन को ट्रेन में चढ़ाकर आया है। आर्यन शिमला में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है, जिसे पति के साथ अनबन के बावजूद सोनिया खुद ही पढ़ा रही थी।

इमिग्रेशन की जॉब छोड़कर गई थी भोपाल मार्केटिंग में

परिचितों के मुताबिक बताया जाता है कि सोनिया ने पहले पहले पति संजीव को छोड़कर एक बंगाली से दूसरी शादी की थी। शादी के बाद वह भी छोड़ भाग गया। दूसरी शादी टूटने के बाद सोनिया यहां लैक्मे में काम करती थी। कुछ महीने पहले इमिग्रेशन की जॉब छोड़कर भोपाल एक मार्केटिंग कंपनी में काम के सिलसिले में चली गई। अब सुनने में आया कि वह भोपाल में कांग्रेस नेता उमंग सिंघार की महिला मित्र थी। परिवार के करीबियों के मुताबिक सोनिया को स्लिम-ट्रिम दिखने का जितना शौक था, वहीं वक बहुत बड़े ख्वाब रखती थी। सोनिया के साथ जिम करने वाले एक करीबी की मानें तो वह बेटे के साथ भी पैग शेयर कर लेती थी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें