अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

सुशील मोदी बोले- तेजस्वी की बहनें MBBS, कोरोना में उनकी सेवा क्यों नहीं ली; रोहिणी बोलीं- मेरा या बहनों का नाम लिया तो मुंह तोड़ देंगे

Share

पटना

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास में कोविड केयर सेंटर बनाने को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा है। कोई तारीफ कर रहा है तो कोई सवाल उठा रहा है। इस बीच RJD सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी पर भड़क गई हैं।सुशील मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि तेजस्वी को अपने अवैध मकानों में कोविड केयर सेंटर खोलना चाहिए। उनकी दो बहन MBBS हैं, कोरोना संक्रमण के दौर में उनकी सेवाएं क्यों नहीं ली गईं? इसके जवाब में रोहिणी ने लिखा है- आज के बाद मेरा या मेरी बहनों का नाम लिया तो आकर मुंह ठूर (तोड़) देंगे।

JDU के दूसरे नेताओं के बयानों पर तो लालू समर्थकों को गुस्सा नहीं आया, लेकिन सुशील मोदी पर RJD एकदम से भड़क गई है। सुशील मोदी ने बुधवार को कई ट्वीट किए थे। उन्होंने यह भी लिखा कि- तेजस्वी प्रसाद यादव को सरकारी आवास के बजाय अवैध तरीके से पटना में बनाए दर्जनों मकानों में से किसी को कोविड अस्पताल बनाना चाहिए था, जहां गरीबों का मुफ्त में इलाज होता। उन्होंने यह भी लिखा कि कांति देवी ने मंत्री बनने के बदले जो दो मंजिला भवन तेजस्वी यादव को गिफ्ट किया था उसमें या राबड़ी देवी के पास जो 10 फ्लैट बचे हैं उनमें अस्पताल क्यों नहीं खोला गया?

रोहिणी बोलीं- हम उहां रहतीं तो अच्छे से इलाज कर देती
भाई तेजस्वी यादव पर उठ रहे सवालों पर रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा, ‘ई त ऐकर किस्मत आज अच्छा बांटे नहीं तो हम उहां रहतीं त इनका आज अच्छे से इलाज कर देती!

रोहिणी ने आगे लिखा, ‘कान खोल कर सुन ले ये जनता की दी हुई है, जो मेरा भाई जनता के नाम समर्पित कर सेवा करना चाह रहा है। तुम्हारे तरह नहीं कि जनता के पैसे पे अपने ऐश कर रहा है। जो चोर दरवाजा से हर बार हासिल करता है। हिम्मत है तो जनता द्वारा चुन कर आ।’ रोहिणी का गुस्सा यहीं नहीं थमा है उन्होंने कहा कि ई थेथर है सुधरेगा नहीं, जब तक बिहार की बेटियों से थुराएगा नहीं।

यह पूरा विवाद तेजस्वी यादव के सरकारी आवास में 50 बेड का कोविड केयर सेंटर शुरू करने को लेकर हो रहा है। उन्होंने इस सेंटर को चलाने की इजाजत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर मांगी है। लेकिन JDU और BJP के कई वरिष्ठ नेताओं के बयानों ने साफ कर दिया है कि सरकारी आवास में कोविड केयर सेंटर चलाने की अनुमति तेजस्वी यादव को नहीं दी जाएगी।

RJD ने कोई रिप्लाई नहीं करने की अपील की
RJD ने सोशल मीडिया पर जाहिल, बेशर्म और नग्न…..टैग कर लिखा है, ‘उसके ट्वीट पर कोई रिप्लाई मत कीजिए। पूरा बिहार जानता है यह नीतीश के कहने से ऐसा करता है।’

राजनीति की इस भाषा पर सवाल
राजनीति की इस भाषा पर भी कई लोगों ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी की है। एक यूजर ने लिखा है कि ‘थोड़ी भाषा तो मर्यादित रखवाते तेजस्वी यादव जी…. कुछ स्तर तो होना चाहिए न राजनीति का भी। ये सोशल प्लेटफॉर्म है, जहां आपके भी परिजन होते हैं, क्या यही भाषा आपकी घर में भी रहती है?’

फिल्म निर्माता और लेखक अविनाश दास ने सुशील मोदी को नसीहत दी है। उन्होंने कहा है ‘तेजस्वी यादव के पटना में अवैध तरीके से अर्जित दर्जनों मकान हैं, तो आप कार्रवाई क्यों नहीं करते? अभी तो आपकी ही सरकार है। लेकिन आप भी जानते हैं कि आप झूठ बोल रहे हैं। आप लोग सेवा नहीं कर सकते, तो कम से कम टुच्ची राजनीति तो न कीजिए इस वक्त।’

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें