अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*रिहायशी क्षेत्र में अवैध रिफिलिंग पकड़ी गई, 14 गैस सिलेंडर सहित मोटर जप्त*

Share

इंदौर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध क्रय-विक्रय, भंडारण और उपयोग के खिलाफ कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में विशेष अभियान चल रहा है। इसके तहत द्रविड़ नगर के रिहायशी क्षेत्र में अवैध रिफिलिंग का मामला पकड़ा गया। खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 गैस सिलेंडर, मोटर और अन्य उपकरण जप्त किए। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। 

जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि घरेलू सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग, अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर अभियान चलाया जा रहा है। संयुक्त निरीक्षण दल, जिसमें सहायक आपूर्ति अधिकारी शिव सुंदर व्यास, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी महादेव मुवेल, राहुल शर्मा और सुचिता दुबे शामिल थे, ने द्रविड़ नगर के मकान नंबर 42 की जांच की। जांच में प्रथम तल पर 4 सीलबंद घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो, BPCL), द्वितीय तल पर 3 खाली घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो, BPCL), 5 खाली व्यावसायिक सिलेंडर (19 किलो, BPCL) और 2 सीलबंद व्यावसायिक सिलेंडर (19 किलो) मिले। मौके पर घरेलू सिलेंडर से व्यावसायिक सिलेंडर में गैस अंतरण का कार्य पाया गया। 

कुल 7 घरेलू और 7 व्यावसायिक सिलेंडर, 1 इलेक्ट्रिक मोटर, 1 तौल कांटा और 1 गैस रिफिलिंग पाइप विनीत केतके से जप्त किए गए। द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनियमन आदेश 2000 के उल्लंघन पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें