अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रकरण दर्ज होने के बाद भी पुलिस की साठगांठ से घूम रहा है खुला…

Share

इंदौर में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोपी प्रकरण दर्ज होने के बाद भी पुलिस की साठगांठ से घूम रहा है खुला….प्रकरण दर्ज होने के 40 दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला आरोपित….साठगांठ से जारी से कोर्ट से अग्रिम जमानत का खेल

इंदौर – पुलिस से साठगांठ कर बेखौफ घूमते बदमाशो के प्रतिदिन कई किस्से सुनने को मिलते है । अब ताजा मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है? क्योंकि आरोपित का घर जूनी इंदौर थाने के समीप ही है और प्रतिदिन थाने के सामने से कई बार निकलता है । लेकिन पुलिस को नहीं दिखता । दअरसल ये करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला है जिसमें पुलिस ने कमल नाचनी की शिकायत पर सुनील मंदवानी व अन्य पर करोड़ो की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था । वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जांच के बाद मामला तो दिनांक 12 जुलाई 2025 को दर्ज हो गया लेकिन आरोपित पुलिस ने आज दिनांक तक गिरफ्तार नहीं किए है ।

प्रकरण क्रमांक 247 में धाराएं 420,464,467,468 सहित अन्य लगाई है जो गंभीर धाराएं है लेकिन बदमाश बेखौफ घूम रहा है और घूमे भी क्यों ना जब मामला करोड़ों का होता है तो आरोपित के प्रति प्रेम होता ही है । उम्मीद है कि वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में अपनी दबंग और बेदाग छवि परिचय देकर बदमाशो को गिरफ्तारी जल्द से जल्द करवाकर जेल भेजेंगे ।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें