अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*क्‍या-क्‍या है चीन में? 300 बोलियां, 9000 कमरों वाला महल, चावल के घोल की दीवार.*.

Share

क्या आप जानते हैं कि चीन में सूरज पूरब से बहुत पहले निकल आता है, लेकिन घड़ी फिर भी बीजिंग का ही समय दिखाती है? या फिर वहां की ट्रेनें इतनी तेज दौड़ती हैं कि कई बार हवाई जहाज जैसी स्पीड का एहसास देती हैं? इतना ही नहीं चाय की शुरुआत भी यहीं से हुई थी और दीवार बनाने में यहां के लोगों ने सीमेंट नहीं, बल्कि चावल का घोल इस्तेमाल किया था.तो आइए पीएम मोदी के इस खास दौरे के बहाने चीन के बारे में 10 इंटरेस्‍टिंग बातें…..

1. दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी
चीन में करीब 1.4 अरब लोग रहते हैं यानी पूरी दुनिया की आबादी का लगभग 18% हिस्सा. यहां की भीड़ इतनी है कि बाजारों और सड़कों पर हर वक्त रौनक रहती है. लोग कहते हैं कि चीन की जनसंख्या ही इसके विकास की सबसे बड़ी ताकत है.पहले यह दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश था लेकिन अब भारत है.वर्ष 2025 में ही आबादी के मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ा है. 2025 के आंकड़ों के अनुसार भारत की आबादी 1.46 बिलियन से अधिक है जबकि चीन की आबादी 1.42 बिलियन है.

2. एक ही टाइम जोन
चीन का इलाका इतना विशाल है कि ये भारत जैसे 5 देशों के बराबर है. फिर भी हैरानी की बात ये है कि पूरे देश में सिर्फ एक टाइम जोन-बीजिंग टाइम चलता है. इसका मतलब यह है कि पूर्वी हिस्से में सूरज सुबह जल्दी निकलता है लेकिन पश्चिम वाले लोग भी वही समय फॉलो करते हैं भले ही उनके इलाके में अंधेरा क्‍यों न हो.

3. हाई-स्पीड ट्रेनों का तगड़ा नेटवर्क
चीन का हाई-स्पीड रेल नेटवर्क दुनिया में नंबर वन है जो 40,000 किलोमीटर से ज्यादा फैला हुआ है. 2025 तक इसे 50,000 किलोमीटर तक ले जाने की प्लानिंग है. इन ट्रेनों की रफ्तार इतनी जबरदस्त है कि बीजिंग से शंघाई की 1200 किमी की दूरी महज 4.5 घंटे में कवर हो जाती है.

4. ग्रैंड कैनाल: सबसे लंबी नहर
ग्रैंड कैनाल चीन की शान है जो करीब 1700 किलोमीटर लंबी है. इसे दुनिया की सबसे पुरानी और लंबी मानव निर्मित नहर माना जाता है. सदियों से ये नहर व्यापार और पानी की सप्लाई का बड़ा जरिया रही है.

5. फॉरबिडन सिटी: 9000 कमरों का महल
बीजिंग की फॉरबिडन सिटी दुनिया का सबसे बड़ा शाही महल है जिसमें करीब 9,000 कमरे हैं. यह कभी सम्राटों का घर हुआ करता था, लेकिन अब ये एक शानदार संग्रहालय है जहां हर साल लाखों टूरिस्ट घूमने आते हैं.यह इतना बड़ा महल है कि सोचकर ही दिमाग चकरा जाएगा.

6. चाय की जन्मभूमि
चाय पीना आपको पसंद हो या न हो लेकिन ये जान लीजिए कि इसका जन्म चीन में हुआ था. करीब 5,000 साल पहले यहां चाय का पहला इस्तेमाल हुआ और फिर ये पूरी दुनिया में फैल गई. ग्रीन टी, ब्लैक टी,ओलोंग सबकी शुरुआत यहीं से हुई.

7. चार बड़े आविष्कार
चीन ने दुनिया को चार शानदार तोहफे दिए कंपास,बारूद,कागज और प्रिंटिंग. इन खोजों ने विज्ञान, नेविगेशन और शिक्षा को नई दिशा दी. बिना इनके सोचिए हमारी जिंदगी कितनी अलग होती.

8. 56 जातियों और 300 बोलियों का देश
चीन में 56 आधिकारिक जातीय समूह हैं जिनमें हान जाति सबसे बड़ी है.इनकी आबादी 90% से ज्यादा है.इसके अलावा यहां 300 से ज्यादा बोलियां बोली जाती हैं. ये विविधता इसे सांस्कृतिक और भाषाई तौर पर बेहद खास बनाती है.

9. महान दीवार: चावल से बनी ताकत
ग्रेट वॉल ऑफ चाइना करीब 21,000 किलोमीटर लंबी है.यह दुनिया का सबसे बड़ा अजूबा है. इसे बनाने में ईंट-पत्थर के साथ चावल के घोल का भी उपयोग किया गया था ताकि दीवार मजबूत बनी रहे. आज भी ये चीनी इतिहास की शान है.

10. मेगाडायवर्स देश
चीन को मेगाडायवर्स कहते हैं क्योंकि यहां 34,000 से ज्यादा प्रजातियां पौधों और जानवरों की हैं. पांडा जैसे क्यूट जानवर इसकी पहचान हैं. इतनी जैव विविधता वाला देश दुनिया में कम ही है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें