अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

भारत के एक्सपोर्ट बैन से बौखलाया बांग्लादेश, 3 लैंड पोर्ट बंद

Share

भारत और बांग्लादेश में व्यापारिक रिश्ते और तल्ख होते जा रहे हैं। भारत के एक्सपोर्ट बैन के बाद बांग्लादेश ने तीन लैंड पोर्ट को बंद करने का ऐलान किया है। ये तीनों लैंड पोर्ट भारत से लगी सीमाओं के नजदीक स्थित थे। इनसे भारत और बांग्लादेश के बीच जमीनी मार्ग के जरिए व्यापार किया जाता था। 

बांग्लादेश ने भारत के एक्सपोर्ट बैन के बाद अपने तीन लैंड पोर्ट (भूमि बंदरगाह) को बंद कर दिया है। ये तीनों लैंड पोर्ट भारत से लगी सीमाओं पर स्थित हैं। बांग्लादेश का कहना है कि भारत से व्यापार में कमी के कारण अनावश्यक खर्चों को रोकने के लिए इन तीन लैंड पोर्ट को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इनमें निलफामारी स्थित चिलाहाटी बंदरगाह, चुआडांगा स्थित दौलतगंज बंदरगाह और रंगमती स्थित तेगामुख बंदरगाह शामिल हैं। इसके अलावा, हबीगंज स्थित बल्ला लैंड पोर्ट पर भी परिचालन स्थगित कर दिया गया है।

बांग्लादेश ने बताया क्यों बंद किया लैंड पोर्ट

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के कार्यालय में आयोजित सलाहकार परिषद की बैठक के दौरान बंदरगाहों को बंद करने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद, मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश की ओर से बंद किए गए लैंड पोर्ट लंबे समय से निष्क्रिय थे। यूनुस सरकार ने यह फैसला भारत के भूमि मार्गों से बांग्लादेश को निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के कुछ महीनों बाद आया है। इससे भारत-बांग्लादेश के बीच सीमा पार व्यापारिक गतिविधियों में काफी कमी आई है।

व्यापार की कमी से अप्रभावी हो गए थे लैंड पोर्ट

पत्रकारों से बात करते हुए, शफीकुल आलम ने कहा कि बांग्लादेश में कई लैंड पोर्ट को मंजूरी दी गई है, लेकिन अपर्याप्त बुनियादी ढांचे और व्यापार में कमी के कारण अधिकांश पोर्ट अप्रभावी बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन पोर्ट के मेंटीनेंस के लिए अधिकारियों की तैनाती और अनावश्यक खर्च की आवश्यकता होती है, जिससे सरकारी संसाधनों पर वित्तीय दबाव पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि राजनीतिक रूप से संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में कई लैंड पोर्ट स्थापित किए गए थे, लेकिन अपेक्षित व्यावसायिक गतिविधियां उत्पन्न करने में विफल रहे।

बांग्लादेशी जहाजरानी मंत्रालय ने की थी बंद करने की सिफारिश

शफीकुल आलम ने कहा, “बांग्लादेश में कई अन्य लैंड पोर्ट्स को मंजूरी दी गई है, लेकिन उनमें से अधिकांश व्यावहारिक रूप से अप्रभावी हैं। आवश्यक बुनियादी ढांचे या व्यावसायिक गतिविधियों की कमी के कारण सरकार को इन्हें चालू रखने के लिए अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ता है। इन स्थानों पर अधिकारियों की तैनाती करनी पड़ती है और करदाताओं का पैसा खर्च होता है।” पिछले मार्च में, बांग्लादेशी जहाजरानी मंत्रालय ने बुनियादी ढांचे की कमी और परिचालन चुनौतियों के आधार पर इन बंदरगाहों को बंद करने की सिफारिश की थी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें