केबिजली उपभोक्ता एसोसिएशन (इंदौर) के द्वारा बिजली के बढ़ते दामों, प्रीपेड स्मार्ट मीटर व बिजली के निजीकरण के खिलाफ क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न हुआ।
दिनांक 31अगस्त को बिजली के बढ़ते दामों, प्रीपेड स्मार्ट मीटर व बिजली के निजीकरण के खिलाफ मालवा मिल गोटू की चाल में क्षेत्रीय कन्वेंशन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मालवा क्षेत्र के गोमा की फेल, लाला का बगीचा, गोटू की चाल, पंचम की फेल, रुस्तम का बगीचा व अमर टेकरी के लोगो ने बिजली से संबंधित अपनी समस्याओं को रखा। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद नामदेव जी ने किया।
उद्घाटन भाषण मान्या सिंह जी ने रखा।
मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता राहुल निहोरे ने बिजली आंदोलन को तेज करने की अपील की। महिला सांस्कृतिक संगठन की अर्शी खान जी ने इंदौर जिले में जनता की समस्याओं पर बात रखते हुए जनता को एकजुट होने की अपील की। जिसमें मुख्य बात बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन के इंदौर के साथी सोनू शर्मा जी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, यह जो प्रीपेड स्मार्ट मीटर है वह स्मार्ट मीटर नहीं आम जनता को लूटने वाले मीटर है। वर्तमान में ही महंगाई की मार आम जनता झेल नहीं पा रही है। इनके लगने से आम जनता पर आर्थिक बोझ और ज्यादा बढ़ जाएगा। 2022 में सरकार बिजली विधेयक लाई थी जो कि बिजली को पूरी तरह से निजी हाथों में सौंपने व जनता को लूटने का विधेयक है।आने वाले समय में हम इस बिजली विधेयक के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे। कार्यक्रम में आभार भारत चौहान ने किया।।




