अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इसे आस्था कहे या फिर अंधविश्वास

Share

बस्ती:एक तरफ कोरोना महामारी अपना पाव तेजी से पसार रही है,ग्रामीण क्षेत्रो की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है.तो वहीँ दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रो में इसका प्रकोप देखने को मिल रहा है.लोग साँस फूलने से तड़प तड़प कर मर जा रहे हैं वही अपने लोगो को बचाने के लिये लोग तरह तरह का जतन कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उस समय देखने को मिला जब हमारी टीम गांव की तरफ़ खबर के लिए जा रही थी.

कुछ लोग ठेले पर एक हवन कुंड लेकर वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए शहर से गाँव की तरफ जा रहे थे तभी हमारे संवाददाता ने ठेले पर हवन कर रहे आर्य समाज के लोगो से जानकारी की इस हवन को ठेले पर लेकर घूम घूम कर करने का क्या आशय है तो उन्होंने बताया कि करोना महामारी तेजी से फैल रही है,उसके वायरस तेजी से हवाओ में फैल रहे हैं, उन वायरस को ख़त्म करने के लिए हम लोग इस हवन को वैदिक मंत्रों के साथ कर रहे हैं.

ये किस साधारण हवन नही इसमे कई प्रकार की जड़ी बूटियां है जो वातावरण को स्वच्छ करती है और हवा में फैल रहे वो कैसे भी वायरस हो उसे खत्म कर देती है,इसी कारण हम लोग ये हवन को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो में ले जा रहे हैं कि जिससे वायरस का हवा में जहाँ भी संक्रमण हो उसे खत्म किया जा सके।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें