अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*करीब 16 घंटे बाद खुला अखिलेश यादव का फेसबुक पेज*

Share

यूकरीब 16 घंटे बाद अखिलेश यादव का फेसबुक पेज खुल गया है। मेटा ने 10 अक्तूबर की शाम करीब 6 बजे पेज को बंद कर दिया था। पेज खुलने के बाद सपा मुखिया ने पहली पोस्ट में जय प्रकाश नारायण को याद किया। आज सपा जेपी नारायण की जन्म जयंती मना रही है। सपा ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। कहा कि इस तरह के हल्के काम वही कर सकते हैं।  

शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे सपा मुखिया का फेसबुक पेज बिना कोई कारण बताए बंद कर दिया गया था। पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि यह एक तकनीकी खामी भी हो सकती है। लेकिन, मेटा की तरफ से कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने पर सपा नेताओं ने इसे जानबूझकर की गई हरकत करार दिया।   

फेसबुक पेज खुलने के बाद सपा मुखिया ने पहली पोस्ट में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के कथन को लिखकर उन्हें याद किया। इसमें  लिखा कि ‘सम्पूर्ण क्रांति से मेरा तात्पर्य समाज के सबसे अधिक दबे-कुचले व्यक्ति को सत्ता के शिखर पर देखना है।’ अखिलेश ने पेज बंद किए जाने से संबधित कोई बात नहीं साझा की।   

सपा सूत्रों के मुताबिक, इस बारे में फेसबुक को ई-मेल भी किया गया था, लेकिन उसका जवाब नहीं आया। हालांकि जानकारों का कहना है कि कंटेंट को लेकर किसी राजनीतिक विरोधी ने फेसबुक से शिकायत की होगी, तभी फेसबुक की ओर से इस तरह का एक्शन लिया जाता है। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें