अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*तालिबान ने पाकिस्तान के पाले हुए ISIS आतंकियों के ठिकानों को किया तबाह, 12 पाकिस्तानी सैनिकों को मार डाला*

Share

काबुल/इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की सेना ने शनिवार देर रात पाकिस्तान में कई जगहों पर हमला बोल दिया। अफगान तालिबान ने हमले की पुष्टि करते हुए इसे पाकिस्तानी सेना के हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई बताया है। अफगान बलों ने पाकिस्तानी सेना की चौकियों पर धावा बोल दिया। हमले में देर रात तक 12 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है। इस बीच जानकारी सामने आई है कि अफगानिस्तान के सुरक्षाबलों ने डूरंड रेखा (अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर) के पार पाकिस्तान के पाले हुए इस्लामिक स्टेट (ISIS) के आतंकवादियों को भी निशाना बनाया है।

ISIS के ठिकानों को किया तबाह
अफगानिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुनार के नारी जिले के पास काल्पनिक डूरंड रेखा के पार नाजिम और नूरिस्तान प्रांत के कामदेश जिले में रेखा के दूसरी ओर जकीमुल्लाह स्थित आईएसआईएस के ठिकानों पर हमला किया गया। इन हमलों में इस्लामिक स्टेट के कई आतंकवादियों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तान के अंदर सीमा के पास स्थित आईएसआईएस के ठिकाने पाकिस्तानी सेना के संरक्षण में चल रहे थे, जो अफगान तालिबान के खिलाफ संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त थे।

पाकिस्तानी सेना की कई चौकियां तबाह
इसके अलावा शनिवार देर रात अफगानिस्तान के सुरक्षबलों ने पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में सैन्य चौकियों पर हमले किए हैं। ये हमले पाकिस्तान की सीमा से लगने वाले नंगरहार, पक्तिया, कुनार और नूरिस्तान प्रांतों से अफगान बलों ने सीमा चौकियों पर गोलीबारी की। आजम कोर की 7वीं फ्रंटियर कोर ने 12 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की सूचना दी है। अफगान बलों ने इस दौरान पाकिस्तानी सेना की एक चौकी पर कब्जा कर लिया।

अफगान मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि एक अलग घटना में खोस्त में दो पाकिस्तानी सैनिकों को जिंदा पकड़ा गया है। खोस्त के सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अफगान बलों ने पलुचा क्षेत्र में दो पाकिस्तानी सैनिकों को घायल लेकिन जिंदा पकड़ा है। कंधार के मारूफ जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना की 7 चौकियों को तबाह करने का दावा किया गया है।

तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बताया सफल हमला
तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर हमले की पुष्टि की है। इसमें कहा गया है कि इस्लामी अमीरात (तालिबान) के सशस्त्र बलों ने आज रात पाकिस्तानी सेना के अफगानिस्तान की संप्रभुता के बार-बार उल्लंघन के जवाब में डूरंड रेखा पर पाकिस्तानी बलों के केंद्रों के खिलाफ एक सफल जवाबी कार्रवाई की।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें