अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*एनडीए में 235 सीटों पर पिक्चर साफ, 8 पर फंसा पेच, नीतीश ने फिर मार ली बीजेपी से बाजी*

Share

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे की तस्वीर लगभग साफ हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, कुल 243 सीटों में से 235 सीटों पर समझौता तय हो चुका है, जबकि आखिरी 8 सीटों को लेकर पेच फंसा हुआ है. इन 8 सीटों पर ही अब सारा जोर आजमाइश चल रही है.

सूत्रों के मुताबिक, कुल 243 सीटों में से 235 सीटों पर समझौता तय हो चुका है, जबकि आखिरी 8 सीटों को लेकर पेच फंसा हुआ है. इन 8 सीटों पर ही अब सारा जोर आजमाइश चल रही है, क्योंकि हर दल चाहता है कि उसके खाते में एक या दो अतिरिक्त सीटें आ जाएं.

सूत्रों के मुताबिक, अब तक के समीकरण के मुताबिक, JDU को 102, BJP को 101, LJP को 24, HAM को 8 और कुशवाहा को 8 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि, सूत्रों का यह भी कहना है कि अगर जीतन राम मांझी (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा अपनी शर्तों पर अड़े रहते हैं, तो बीजेपी और जेडीयू अपने खाते से एक-एक सीट देने पर विचार कर सकते हैं. यही वजह है कि बातचीत का अंतिम दौर अभी भी जारी है.

जानकारी के मुताबिक, अगर दोनों दलों में सहमति बन जाती है, तो नया समीकरण कुछ इस तरह हो सकता है…
JDU – 101,
BJP – 100,
LJP – 27 या 28,
HAM – 7 या 8,
कुशवाहा – 6 या 7.

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार भी नीतीश कुमार ने सीट बंटवारे की बाजी बीजेपी से आगे बढ़कर खेली है. जेडीयू न केवल अपनी पारंपरिक सीटें बचाने में सफल रही है, बल्कि मांझी और कुशवाहा को साधकर एनडीए के भीतर अपनी स्थिति भी मजबूत कर ली है.

NDA में कल होगा सीटों का ऐलान!

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एनडीए (NDA) में सीट शेयरिंग को लेकर चल रही चर्चाओं का अब लगभग अंत हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, एनडीए घटक दलों के बीच सहमति बन चुकी है और अब सीटों के बंटवारे का आधिकारिक ऐलान कल यानि 11 अक्टूबर को किया जा सकता है. इस ऐलान के दौरान एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे, जिनमें बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम और आरएलएम के शीर्ष नेता शामिल रहेंगे.

मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी ने एनडीए के सभी घटक दलों के बैठक कर सीटों पर लगभग सहमति ले ली है. सूत्रों के अनुसार अब शनिवार को दिल्ली में बीजेपी कोर नेताओं की बैठक होगी, जिसके बाद एनडीए की सीटों का ऐलान हो सकता है. बीजेपी ने बड़ी पार्टी होने के नाते सीट शेयरिंग की प्रक्रिया की अगुवाई की और बाकी सहयोगी दलों को संतुलित हिस्सेदारी देने पर जोर दिया. बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से जारी बातचीत के बाद आखिरकार सभी दलों ने साझा फार्मूले पर हामी भर दी है.

कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा, कल साफ होगी तस्वीर

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी और जेडीयू के बीच मुख्य सहमति बन गई है, जबकि चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को लगभग 25-26 सीटें, जीतन राम मांझी की हम पार्टी को 7-8 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को 5-6 सीटें मिलने की संभावना है. हालांकि आधिकारिक घोषणा कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी, जहां बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मौजूद रहेंगे.

एनडीए इस ऐलान के ज़रिए यह संदेश देना चाहता है कि गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है और सभी दल एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरेंगे. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, “यह सीट शेयरिंग सिर्फ संख्या का नहीं, बल्कि सम्मान का भी फॉर्मूला है.”ऐसा माना जा रहा है कि सीटों की घोषणा के साथ ही एनडीए अपने पहले संयुक्त प्रचार अभियान का ऐलान भी कर सकता है. वहीं महागठबंधन और जनसुराज पर भी बीजेपी-एनडीए के बड़े नेता पलटवार करने की तैयारी में हैं.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें