अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*इंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन लोगों की मौत*

Share

इंदौर में बड़ा सड़क हादसा घटित हुआ है। ट्रैक्टर-टॉली पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल हैं। इलाज जारी।यह हादसा सांवेर में चंद्रावतीगंज के पास सोमवार शाम को हुआ है। घायलों को सांवेर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, ट्राली में मजदूर सवार थे। इसमें सवार दो महिलाओं, कमला बाई और जानी बाई की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्राली में दबे घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा। उपचार के दौरान एक और घायल की मौत हो गई।

हादसे में करीब 25 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी
हादसे में 25 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही अफसरों ने इंदौर से एंबुलेंस भेजी और घायलों को तुरंत अरविंदो अस्पताल पहुंचाया।

ट्रॉली में सवार मजदूर रतनखेड़ी से लौट रहे थे
बताया गया कि ट्राली में सवार मजदूर रतनखेड़ी के खेत से काम खत्म करके अपने गांव लौट रहे थे। हादसा सड़क के मोड़ पर हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद मंत्री और सांवेर विधायक तुलसी सिलावट भोपाल से इंदौर के लिए रवाना हो गए।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें