अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*इंदौर में धन तेरस, दुल्हन की तरह सजे बाजार*

Share

दीपावली का पांच दिन त्यौहार शनिवार को धनतेरस के साथ शुरू होगा। धन तेरस पर घरों में पूजा अर्चना होगी और शुभ मुर्हूत में दीप लगाए जाएंगे। शहर में शनिवार को सुबह से लेकर रात तक बाजारों में रौनक रहेगी। जिन लोगों ने पहले वाहन, इलेक्ट्राॅनिक आयटम की बुकिंग की है। वे शनिवार को नई वस्तु व वाहनों की पूजा करेंगे।

दीपोत्सव का उजास हर तरफ छने लगा है। बाजारों में रौनक है लोग खरीदारी के लिए निकल पड़े हैं। धनतेरस से पांच दिनों दीप पर्व शुरू हो रहा है। 18 अक्टूबर को धनतेरस, 19 को रूप चतुर्दशी, 20 को दीपावली, 21 को भी अमावस्या रहेगी, 22 को गोवर्धन पूजा और 23 को भाईदूज मनाई जाएगी।

इंदौर में धनतेरस पर बर्तन बाजार को सजाया जाता है। इसकी तैयारियां शुक्रवार से ही शुरू हो गई, हालांकि हल्की बूंदा-बांदी होने के कारण व्यापारियों ने बाजार को देर से सजाना शुरू कर दिया है। उधर सराफा बाजार भी धनतेरस पर सुबह जल्दी खुल जाएगा और रात तक दुकानें खुली रहेगी। इसके अलावा एमटीएस कपाउंड, मारोठिया, कपड़ा बाजार सहित कई बाजार देर रात तक शनिवार को खुले रहेंगे। ट्रैफिक प्रभावित न हो। इसके लिए नगर निगम ने सड़क के दोनों तरफ सफेद लाइन खींची है। उससे बाहर ठेले नहीं लग पाएंगे। ट्रैफिक विभाग ने भी पांच दिनों के लिए राजवाड़ा को नो व्हीकल जोन घोषित किया है।

धनतेरस पूजा मुहूर्त

18 अक्टूबर को शनि प्रदोष की साक्षी में धनतेरस मनाई जाएगी। पंडित कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि इस दिन सायंकाल धन का पूजन होगा। रात्रि में यम की प्रीती के लिए दीप दान होगा। प्रदोेष काल में शाम 5.58 से रात 8.28 बजे तक मुर्हूत है।

मुहूर्त

प्रदोष काल : सायं 5:58 से रात्रि 8:28

लाभ : सायं 5:58 से 7:31

शुभ : रात्रि 9:06 से 10:38

अमृत : रात्रि 10:38 से 12: 12

सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स या कपड़ों की खरीदारी के लिए बेस्ट हैं इंदौर

इंदौर में दीपावली पर राजबाड़ा के आसपास लगने वाले बाजार दुल्हन की तरह सज चुके है जिसमें सराफा, बर्तन, कपड़ा, मारोठिया बाजार की रौनक देखते ही बन रही तो वही बाजार में आने वाले लोगों को यातायात की समस्याओं से भी दो दो हाथ करना पड़ रहा जिसके चलते डीसीपी ने अधिकारियों के साथ बाजार का दौरा कर नियमों को कड़ा किया तो वही अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया।

पुलिस के मुताबिक त्योहारों के मध्य नजर तमाम तरह की व्यवस्थाएं यातायात को लेकर की गई है मुख्य रूप से राजवाड़ा के आसपास कई पुराने बाजार हैं जिसमें सराफा कपड़ा मार्केट बर्तन बाजार सहित मारोठिया बाजार है जहां पर खरीदारों की आवाजाही काफी संख्या में हो रही है इसी को ध्यान में रखते हुए कई नियम बनाए गए हैं इन में से मुख्य रूप से जवाहर मार्ग स्थित गुरुद्वारा चौराहे, गौराकुंड चौराहा, कृष्णपुरा छत्री, नरसिंह बाजार चौराहा से आने वाले चार पहिया वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जा रहा है ताकि यह वहां बाजार में प्रवेश न करके यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके साथ ही दो पहिया वाहनों के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए हैं जिसमें रोड पर दोनों और लगने वाली सफेद पट्टी के अंदर ही वाहन को पार्किंग करना है बाहर पार्किंग कर जाम लगाने की स्थिति में उनके वहां पर कार्रवाई की जाएगी जिसमें दुकानदार संचालकों की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित यातायात विभाग के द्वारा की गई है यातायात के लिए राजवाड़ा के आसपास के बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है ताकि यातायात के साथ ही तमाम सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सके। यात्री वाहन जिसमें ई रिक्शा, रिक्शा, सहित भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं विभिन्न चौराहों पर अनाउंसमेंट सिस्टम लगाए गए हैं जिसके माध्यम से पार्किंग स्थल की ओर जाने वाले वाहनों के साथ ही डायवर्सन मार्गो का अनाउंसमेंट किया जा रहा है बाजार के आसपास वन वे नियम को कड़ाई से पालन करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि वनवे का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर तुरंत चालानी कार्रवाई की जा सकेगी।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें