अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*पिछले धनतेरस के बाद सोने ने 60 फीसदी दिया रिटर्न*

Share

ब्रोकरेज हाउसेस की रिपोर्ट और विशेषज्ञों का कहना है कि, इस साल धनतरेस और दिवाली से पहले ही सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी बनी हुई है। पिछले साल भी धनतेरस में सोने की कीमतें 78,000 से 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। पिछले साल धनतरेस के बाद से सोने ने लगभग 60 प्रतिशत का उल्लेखनीय रिटर्न भी दिया है जो कि निफ्टी-50 के रिटर्न से कहीं बेहतर रिटर्न दे रहा है।सोने की कीमतें बढ़ने की मुख्य वजह केंद्रीय बैंकों की बड़ी खरीदारी, बढ़ते भू-राजनीतक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता है। पिछले साल धनतेरस से सोने 60 प्रतिशत से अधिक का सकारात्मक रिटर्न दिया है। इस पूरे साल सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई।

सोने की कीमतें बढ़ने की मुख्य वजह केंद्रीय बैंकों की बड़ी खरीदारी, बढ़ते भू-राजनीतक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता है। वहीं ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों की वजह से भी सर्राफा की लोकप्रिता को बढ़ा दिया है। एक्सिस सिक्योरिटी ने अपनी धनतेरस 2025 गोल्ड रिपोर्ट में जारी कर कहा है कि निवेशकों को सोने में हर गिरावट पर खरीदारी का अवसर मानना चाहिए। अगर सोने की कीमत 1.05 लाख से 1.15 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में आती है तो निवेश का सही समय होगा।

पिछले साल धनतेरस पर सोने की बिक्री

रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल धनतेरस के शुभ अवसर पर लगभग 25 से 30 टन सोने की बिक्री हुई। कम मात्रा के बाद भी मौद्रिक रूप से बिक्री मूल्य में लगभग 12 से 18 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। पिछले साल धनतेरस से सोने 60 प्रतिशत से अधिक का सकारात्मक रिटर्न दिया है। इस पूरे साल सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई। ऊंची कीमतों की वजह से उपभोक्ताओं का रुझान हल्के वजन के खरीदारी पर रहा, जिसमें सोने के सिक्कों और छोटे आभूषण शामिल रहे। 2025 की दूसरी तिमाही के दौरान आभूषणों की मांग में साल दर साल 17 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि अन्य निवेश विकल्पों की मांग में वृद्धि देखी गई है।

पिछले पांच साल में धनतेरस पर रिटर्न

साल 2020-2021 में 5 प्रतिशत रिटर्न, साल 2021-2022 में 10 प्रतिशत का रिटर्न और साल 2022-2023 में 20 प्रतिशत, वहीं साल 2023-2024 में 30 प्रतिशत, वहीं साल 2024-2025 60 प्रतिशत का रिटर्न सोने ने दिया है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल धनतेरस से इस साल धनतेरस तक 65 प्रतिशत सोने की कीमतों में उछाल आया है।

आने वाले साल में सोने की मांग जारी रह सकती है

ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटी के अनुसार आनेवाले साल में सोने की मांग जारी रहने का अनुमान है, जिसमें ये मुख्य कारण है। पहला, केंद्रीय बैंक, विशेषकर अमेरिका द्वारा ऋण चुकाने के लिए अतिरिक्त मुद्रा छापने के कारण मुद्रास्फीति की स्थिति। इससे मुद्रा का अवमूल्यन हो सकता है, जिसमें निवेशक अपना धन सोने में निवेश कर सकते हैं। दूसरा, डॉलर पर घटती निर्भरता की वजह सोने की ओर निवेशकों का रुझान और तेजी से बढ़ रहा है। तीसरा, दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने सोने की मजबूत खरीदारी की है। इसकी वजह से मांग में वृद्धि रही, लेकिन इस साल सोने की रिकॉर्ड कीमतों की वजह से खरीदारी धीमी हुई है। बावजूद इसके बैंक साल के अंत तक लगभग 1,000 टन सोने की खरीदारी करने की संभावना बनी हुई है।  रिपोर्ट के अनुसार सोने की खरीदारी अगले साल भी जारी रही, तो सोने की कीमतों में तेज उछाल आ सकता है। चौथा कारण अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने वैश्विक बाजार में टैरिफ नीतियों से अनिश्चितता पैदा कर दी है। जिससे कीमती धातुओं का फायदा हुआ है। वैश्विक अनिश्चितता और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद की वजह से अगले साल भी सोने की कीमतों में तेजी बने रहने की उम्मीद है।

विशेषज्ञों की सलाह 

एक्सिस सिक्योरिटीज ने 1,15,000 रुपये से लेकर 1,05,000 रुपये 10 ग्राम के बीच गिरावट आने पर सोने की खरीदारी की सलाह दी है। साथ ही अगले साल दिवाली तक सोने की कीमतों का 1,45,000 से 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का संभावित लक्ष्य रखा है।

एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट अतीन त्रिवेदी कहते हैं सोने की कीमतों में तेजी बरकरार है और यह 1,700 रुपये बढ़कर (1.30 प्रतिशत) की जोरदार बढ़त के साथ 1,31,500 रुपये  10 ग्राम पर पहुंच गया है। क्योंकि अमेरिकी सरकार का बंद और डॉलर इंडेक्स के 99 से नीचे रहने से बुलियन में सुरक्षित निवेशव को बढ़ावा मिला।  वेंचुरा के कमोडिटीज एवं सीआरएम प्रमुचा एनएस रामास्वामी कहते हैं, सर्राफा बाजार में तेजी के साथ धनतेरस 2025 को भी सोने में तेजी जारी रहने की संभावना है सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की खरीदारी जारी रहने की संभावाना है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें