“फ्रीडम 251” मोबाइल लॉन्च कर देशभर में सुर्खियां बटोरने वाले रिंगिंग बेल्स प्राइवेट लिमिटेड के एमडी मोहित गोयल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार कारण उनका तलाक है। उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी और उनकी मां को कुल ₹3.60 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया है।
इस समझौते में सास को ₹50 लाख रुपये देने की शर्त शामिल की गई है, जबकि शादी में खर्च हुए ₹30 लाख रुपये ब्याज सहित लौटाने होंगे। यह शादी करीब दस साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही रिश्तों में दरार आने लगी। आरोप है कि मोहित की पत्नी के परिवार वालों ने उन पर कई बार आर्थिक दबाव डाला और केस दर्ज कराए। इस कारण मोहित डिप्रेशन में चले गए। लंबे विवाद के बाद अब जाकर यह मामला समझौते से समाप्त हुआ है।
कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि तलाक में सास को एलिमनी मिलना भारतीय कानूनी व्यवस्था में एक अनोखा और दुर्लभ उदाहरण है। यह मामला इस बात का प्रतीक है कि वैवाहिक विवाद अब सामाजिक और आर्थिक दोनों रूपों में जटिल होते जा रहे हैं। फिलहाल, मोहित ने इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है।





