अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर 1 से नहींखुलेगा, 7 जून से होगा अनलॉक…!

Share

इंदौर । कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण दो महीने से बंद इंदौर भोपाल को खोलने में अभी 1 जून के बाद भी 7 दिन और लगेंगे।यह दावा इंदौर के सांध्य दैनिक दोपहर ने किया है।

प्रदेश के बाकी सभी जिलों को 1 जून से खोलने की तैयारी की जा रही है जिसमें अलग-अलग क्षेत्र में 2 से 6 घंटे की छूट मिलेगी वहीं रात का कर्फ्यू जारी रहेगा। प्रशासन ने शराब दुकानें, किरानादुकानों को 8 घंटे तक खोलने की तैयारी शुरू कर दी है।

आठ घंटे खुलेंगी दुकाने

कोरोना गाइडलाइन के नियमों के मुताबिक अब प्रदेश को खोलने कीतैयारी की जा रही है। इसमें अलगअलग क्षेत्रों में प्रशासन ने आपदा प्रबंधन समिति और व्यापारिक संगठनों के सुझावों के बाद 2 से 6 घंटे तक खोलने की तैयारी की है। शराब दुकानों को भी 8 घंटे तक खोलाजाएगा। इसके अलावा किराना दुकानें जो अभी केवल 4 घंटे तक खुली रहती थी उन्हें अब 8 घंटे खोलने की छूट दी जाएगी।

खाद बीज और निर्माण सामग्री की दुकानें खुलेगी

इसके अलावा कृषि कार्य से संबंधित खाद-बीज कीदुकानों को राहत देंगे। निर्माण कार्य पहले से ही चालू है परंतु दुकानें बंद होने के कारण सामग्री नहीं मिलने से वे भी प्रभावित हो रहे थे, अब कोविड़ के नियमों के तहत निर्माण सामग्री सीमेंट, सरिया की दुकानें भी खुलने के कारण निर्माण कार्य में तेजी आ सकेगी।

मुख्यमंत्री करेंगे घोषणा

किसानों को भी सरकार ने राहत देने के लिए मंडियों को खोलने का भी निर्णय लिया है। प्रदेश के 35 जिलों में आवागमन भी पूरी तरह शुरू किया जा सकेगा। हालांकि परिवहन के मामले में अभी अंतरराजीय प्रतिबंध पूर्व की भांति लागू रहेंगे। मुख्यमंत्री 31 मई को लॉकडाउन खोलने का ऐलान करेंगे।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें