अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

अब इंदौर में रात में भी हो रहा मेट्रो का ट्रायल रन

Share

अब इंदौर मेट्रो रूट का 17 किलोमीटर का ट्रैक तैयार हो चुका है। यहां अब रात के समय भी मेट्रो ट्रेन का ट्रायल हो रहा है। ट्रैक पर चलती मेट्रो ट्रेन को कई बार शहरवासी रात में निहारते रहते हैं। अब ट्रायल रन के दौरान मेट्रो ट्रेन की रफ्तार भी धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है, क्योंकि 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मेट्रो ट्रेन का संचालन होगा।अभी दस से 20 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से ट्रायल किया जा रहा है। जब पहली बार मेट्रो ट्रेन गांधी नगर स्टेशन से 17 किलोमीटर दूरी का सफर तय कर रेडिसन चौराहा तक पहुंची थी। डेढ़ घंटे का समय लिया था। 

अभी 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से ट्रायल किया जा रहा है। जब पहली बार मेट्रो ट्रेन गांधी नगर स्टेशन से 17 किलोमीटर दूरी का सफर तय कर रेडिसन चौराहा तक पहुंची थी। डेढ़ घंटे का समय लिया था। शुक्रवार और गुरुवार को मेट्रो ट्रेन रात को विजय नगर से होते हुए रेडिसन चौराह तक पहुंची। इसके बाद फिर गांधी नगर डिपो तक लौट गई। अफसर अब मेट्रो स्टेशनों के निर्माण को जल्दी पूरा करने पर जोर दे रहे है।

विजय नगर, सुखलिया ग्राम व चंद्रगुप्त मौर्य प्रतिमा का स्टेशन अभी बनना शेष है। मेट्रो रेल कार्पोरेशन छह माह में मेट्रो का संचालन 17 किलोमीटर तक करना चाहता है। इसके लिए एक बड़ा समारोह भी आयोजित किया जाएगा। 10 माह पहले इंदौर में छह किलोमीटर हिस्से में मेट्रो का संचालन हो रहा है, लेकिन मेट्रो को यात्री नहीं मिल पा रहे है। इस कारण शाम के समय ही मेट्रो का संचालन किया जा रहा है।

दरअसल, जिस हिस्से में मेट्रो चल रही है वहां बसाहट नहीं है। अभी लोग सिर्फ सैर के लिए मेट्रो ट्रेन का सफर करने जाते है। अफसर चाहते है कि एमआर-9 चौराह तक मेट्रो ट्रैक पूरा हो जाए तो वहां तक संचालन किया जा सकता है। शहर में 30 किलोमीटर का मेट्रो का रूट है, लेकिन अभी अंडरग्राउंड हिस्से में मेट्रो का काम नहीं हो पाया है। जनप्रतिनिधियों ने अंडरग्राउंड रूट बढ़ाने की मांग की है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें