अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

SIR पर रामलीला मैदान में कांग्रेस करेंगी विशाल रैली-केसी वेणुगोपाल

Share

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर आज कांग्रेस की बैठक को लेकर पार्टी के सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस दिसंबर के पहले हफ्ते रामलीला मैदान में इस मुद्दे (एसआईआर) पर महारैली करेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में काम कर रहा है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने एलान किया कि दिसंबर में दिल्ली के रामलीला मैदान में एसआईआर पर विशाल रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया।

केसी वेणुगोपाल ने क्या कहा?
उन्होंने आगे कहा, केरल विधानसभा ने एसआईर की प्रक्रिया को स्थगित करने का प्रस्ताव पारित किया। यहां तक कि केरल के मुख्य चुनाव अधिकारी ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) से आग्रह किया कि राज्य में एसआईआर करने का यह सही समय नहीं है। भाजपा को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों ने यहीं मांग की। लेकिन चुनाव आयोग ने एक न सुनी। यह स्पष्ट है कि वह (चुनाव आयोग) भाजपा और नरेंद्र मोदी के पक्ष में काम कर रहा है। यह हैरान करने वाला है।

‘लोकतंत्र खत्म करना चुनाव आयोग का मकसद’ 
उन्होंने कहा, आज (कांग्रेस अध्यक्ष) मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के नेता राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस समिति को चुनाव आयोग के इस कुत्सित प्रयास के बारे में सचेत किया। हम इन चीजों के खिलाफ लड़ने जा रहे हैं। चुनाव आयोग का मकसद लोकतंत्र और विपक्षी दलों को खत्म करना है। दिसंबर के पहले हफ्ते में कांग्रेस इस मुद्दे (एसआईआर) पर रामलीला मैदान में एक विशाल रैली करेगी। 

वेणुगोपाल ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के इस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी कि अधिकांश कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि राहुल गांधी ने एसआईआर का मुद्दा उठाया जो हार का कारण बना। वेणुगोपाल ने कहा, किस कांग्रेस नेता ने ऐसा कहा? यह सब ध्यान भटकाने की रणनीति है। 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें