अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इंदौर में 100 पर अब 5 ही संक्रमित, मौत एक; मई में कोविड रोजाना छीनता रहा 7 जानें

Share

इंदौर

इंदौर, और जीत है उसका अलग ही अंदाज है। लाखों की आबादी वाले इंदौर की अनुशासित लड़ाई के बाद अंतत: संक्रमण दर घटकर 6% के नीचे आ गई। अप्रैल-मई में यह 22% के आसपास थी। यानी तब 100 में से 22 नए पॉजिटिव मिल रहे थे। अब 6 से भी कम मिलते हैं। कोरोना की मृत्यु दर 1 से भी कम रह गई है। यानी अब 100 में से 1 मरीज की मौत हो रही है। मई महीने में कोविड से रोजाना 6 से 7 मौतें (कुल 195 का सरकारी आंकड़ा) हुईं।

पिछले 24 घंटे में इंदौर में 391 नए केस आए जबकि एक वक्त यह आंकड़ा 2000 के आसपास तक पहुंच गया था। इंदौर सीएमएचओ कहते हैं कि रविवार को 391 नए केस मिले जबकि एक हजार से ज्यादा ठीक हो गए। यानी तीन गुना के आसपास लोग ठीक हो रहे हैं।

एक नजर में इंदौर में कोरोना अब तक

  • 1.50 लाख कोविड पेशेंट्स मिले चुके हैं कोरोनाकाल में
  • 1341 की हुई मौत, 1.45 लाख ठीक होकर घर लौटे

एक मई को अस्पतालों में 7308 मरीज थे, अब अनलॉक से पहले हैं 2020 भर्ती

एक मई की तुलना में रविवार को साढे तीन गुना मरीज कम हो चुके हैं। एक मई को 110 निजी और आठ सरकारी कुल 118 अस्पतालों में 7308 कोविड मरीज भर्ती थे, वहीं रविवार को 69 निजी और 8 सरकारी कुल 77 अस्पतालों में केवल 2020 मरीज भर्ती थे। हालांकि अभी भी इंदौर के छह बडे निजी अस्पतालों में आईसीयू बेड खाली नहीं है, लेकिन लगभग सभी अस्पतालों में एचडीयू, आक्सीजन के बेड खाली है, बाकी 60 से ज्यादा निजी अस्पातलों में आईसीयू बैड भी उपलब्ध है।

अस्पतालों में बेड की स्थिति

बेड कैटेगरीकुल बेडभरेखाली
आईसीयू1176828348
एचडीयू17336502083
आक्सीजन29085312377
आईसोलेशन1217111206
कुल703420205014

1 मई से अब तक संक्रमण के उतार-चढ़ाव

संक्रमितमौत
18218
17878
18056
18177
17928
17536
17067
16797
16278
16518
15977
15779
15599
15488
14878
13078
12625
11537
10725
9378
8637
8296
7735
6286
6235
5774
5264
5044
4734
3913

Ramswaroop Mantri

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें