अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

ये चार ड्रिंक्स, तेजी से सुधार सकती है आपकी याददाश्त

Share

आज के समय में भूलने की समस्या युवाओं से लेकर वयस्कों तक में आम होती जा रही है। आपने देखा होगा बहुत से लोग चाबी रखकर भूल जाते हैं या बाजार से आधा सामान ही लाते हैं। बिना लिखे कुछ भी याद न रहना और दिमाग का धीमा पड़ना ऐसे लक्षण हैं जिन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसे लक्षण बुढ़ापे में डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम बढ़ा देते हैं। अक्सर कुछ लोगों को भूलने सी समस्या होती है। वैसे तो कभी-कभी भूलना एक आम बात है, लेकिन बहुत से लोगों को हर छोटी चीज भूलने की आदत होती है। इसी विषय पर डॉक्टर ने कुछ पेय पीने का सुझाव दिया है जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

इसी विषय पर मशहूर डॉक्टर शालिनी सिंह सोलंकी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने उस वीडियो में चार ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताया है, जिन्हें रोजाना अपनी दिनचर्या में शामिल करके आप अपनी याददाश्त को तेज कर सकते हैं और फोकस करने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

ये ड्रिंक्स नेचुरल रूप से एंटीऑक्सीडेंट्स और ऐसे कंपाउंड से भरपूर होते हैं जो सीधे मस्तिष्क की कोशिकाओं को पोषण देते हैं और उनमें होने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। इन ड्रिंक्स को आप अदल-बदल कर सुबह या शाम में पी सकते हैं, जिससे आपका दिमाग पूरे दिन सक्रिय और तेज बना रहेगा।

हल्दी-काली मिर्च की चाय
डॉक्टर सोलंकी के अनुसार हल्दी में पाया जाने वाला सक्रिय यौगिक करक्यूमिन आपके दिमाग में नए सेल्स बनाने में मदद करता है और मस्तिष्क के मेमोरी फंक्शन को बूस्ट करता है। हल्दी के बेहतर अवशोषण के लिए इसमें थोड़ी सी काली मिर्च मिलाना जरूरी है। इस चाय को पीने से याददाश्त तेज होती है और क्रिटिकल थिंकिंग में सुधार आता है।

हिबिस्कस टी (गुड़हल की चाय)
हिबिस्कस (गुड़हल) टी में एंथोसायनिन जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स मस्तिष्क की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और क्षति से बचाते हैं। मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान से बचाना अल्जाइमर जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए महत्वपूर्ण है।

ग्रीन टी 
ग्रीन टी अपने दो प्रमुख कंपाउंड एल-थीनाइन और ईजीसीजी के कारण दिमाग के लिए फायदेमंद है। एल-थीनाइन मस्तिष्क को शांत और एक्टिव रखने में मदद करता है, जिससे अटेंशन स्पैन बढ़ता है। वहीं ईजीसीजी न्यूरॉन्स की रक्षा करता है और बुढ़ापे में अल्जाइमर के जोखिम को कम करता है।

ब्लैक कॉफी 
दिन भर में एक से दो कप ब्लैक कॉफी पीना मस्तिष्क के लिए फायदेमंद हो सकता है। कॉफी आपके मस्तिष्क के हिप्पोकैंपस सेंटर को सक्रिय करता है। यह सेंटर सीधे आपकी याददाश्त को बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। इसके सेवन से आपका दिमाग तेज होता है और अधिक एक्टिव और अलर्ट रहते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण:  हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें