अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*उज्जैन मंडी बोर्ड के उपसंचालक श्री मुनिया से सौजन्य भेंट*

Share

उज्जैन मंडी बोर्ड के उपसंचालक श्री माना सिंह मुनिया जी से आज किसान नेता बबलू जाधव एवं शैलेन्द्र पटेल सतीश मकवाना ने सौजन्य भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर किसानों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

श्री माना सिंह मुनिया जी के उज्जैन संभाग में पदभार ग्रहण करने के बाद से मंडी एवं कृषि से संबंधित व्यवस्थाओं में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। उनके कुशल नेतृत्व, संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं किसानों के प्रति सकारात्मक सोच के कारण जमीनी स्तर पर समस्याओं के निराकरण की दिशा में प्रभावी कार्य हो रहा है।

किसान नेताओं ने कहा कि श्री मुनिया जी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और त्वरित समाधान हेतु सदैव तत्पर रहते हैं। उनके मार्गदर्शन में मंडी व्यवस्था अधिक पारदर्शी, सुव्यवस्थित एवं किसान हितैषी बन रही है, जिससे किसानों में विश्वास बढ़ा है।

उज्जैन संभाग में उनके आगमन से कृषि एवं मंडी व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है, जो आने वाले समय में किसानों के लिए और भी लाभकारी सिद्ध होगा। किसान समाज को उनसे भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा है।

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें