अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

*जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी सारी फाइलें जनता के सामने रखेगा ट्रम्प प्रशासन:95 हजार फोटो, बैंक रिकॉर्ड, धरे जाएंगे ट्रंप समेत बड़े नाम!*

Share

‘यह कोई बड़ी बात नहीं’, एपस्टीन से जुड़ी तस्वीरों पर ट्रंप की सफाई

अमेरिका में जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी नई तस्वीरें सामने आने के बाद सियासत गरमाई हुई है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इन तस्वीरों को कोई बड़ी बात नहीं बताया है। डेमोक्रेट्स ने 19 नई तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें बिल क्लिंटन, बिल गेट्स और वुडी एलन जैसे कई हाई-प्रोफाइल हस्तियां शामिल हैं। रिपब्लिकन सदस्यों ने डेमोक्रेट्स के दावे को खारिज किया है।अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन 19 दिसंबर को जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी सारी फाइलें जनता के सामने रखेगा। जिसके बाद बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। इन फाइलों में हजारों पेज के दस्तावेज, 95 हजार तस्वीरें और बैंक रिकॉर्ड्स के अलावा कई प्रभावशाली हस्तियों के नाम भी हैं।  एपस्टीन फाइलों की रिलीज के बाद ये साफ हो सकता है कि एपस्टीन ने किन लोगों के साथ मिलकर नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किया था और ये सब कैसे चलता रहा। 

अमेरिका के डेमोक्रेट सांसदों ने यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी 68 नई तस्वीरें सार्वजनिक की हैं. इन तस्वीरों में कई जाने-माने लोगों नजर आए हैं. इनमें माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स, मशहूर लेखक और विचारक नोम चॉम्स्की और डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन शामिल हैं. हालांकि यह साफ कहा गया है कि इन तस्वीरों में किसी का दिखना किसी अपराध में शामिल होने का सबूत नहीं है.जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उन्होंने एपस्टीन से जुड़े किसी भी गलत काम में अपनी भूमिका से इनकार किया है. इन तस्वीरों में पासपोर्ट, नक्शे, मोबाइल चैट के स्क्रीनशॉट और एक घर के अंदर के दृश्य भी दिखते हैं. अमेरिका का जस्टिस डिपार्टमेंट 19 दिसंबर को जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी हजारों सरकारी फाइलें सार्वजनिक करने वाला है. ये 68 तस्वीरें इन फाइलों का हिस्सा नहीं है.

अमेरिका में कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी नई तस्वीरें सामने आने के बाद सियासत तेज हो गई है। इन तस्वीरों में पूर्व और मौजूदा समय के कई बड़े और ताकतवर लोग नजर आ रहे हैं। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की कुछ तस्वीरें भी शामिल हैं, जिस पर उन्होंने पहली बार प्रतिक्रिया दी है।

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ये तस्वीरें कोई बड़ी बात नहीं हैं और उन्होंने इन्हें देखा भी नहीं है। ट्रंप ने कहा कि एपस्टीन पाम बीच में सबके बीच रहता था और उसकी तस्वीरें सैकड़ों लोगों के साथ मौजूद हैं। ट्रंप ने कहा, “हर कोई इस आदमी को जानता था। उसके पास हर किसी के साथ फोटो हैं। मुझे इनके बारे में कुछ नहीं पता।”

डेमोक्रेट्स ने जारी कीं 19 नई तस्वीरें

हाउस ओवरसाइट कमेटी के डेमोक्रेटिक सदस्यों ने एपस्टीन की संपत्ति से 19 ऐसी तस्वीरें जारी की हैं जो पहले सार्वजनिक नहीं हुई थीं। यह तस्वीरें करीब 95 हजार इमेज के उस संग्रह का हिस्सा हैं, जो कमेटी को मिला है।

इन तस्वीरों में कई हाई-प्रोफाइल हस्तियां दिखाई देती हैं, जिनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, पूर्व ट्रेजरी सेक्रेटरी लैरी समर्स, माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स, फिल्म निर्देशक वुडी एलन, वर्जिन ग्रुप के संस्थापक रिचर्ड ब्रैनसन और स्टीव बैनन जैसे नाम शामिल हैं।

डेमोक्रेटिक सदस्यों ने कुछ तस्वीरों में चेहरों को ब्लैकआउट किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्सपर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें एपस्टीन और दुनिया के ताकतवर लोगों के बीच रिश्तों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

क्लिंटन, मैक्सवेल और वुडी एलन की तस्वीरें

जारी की गई एक तस्वीर में पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, जेफ्री एपस्टीन और उसकी करीबी सहयोगी व गर्लफ्रेंड घिसलेन मैक्सवेल के साथ खड़े दिखे। बताया गया है कि उस तस्वीर पर क्लिंटन के हस्ताक्षर भी हैं।

एक अन्य तस्वीर में फिल्म निर्देशक वुडी एलन डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठे नजर आते हैं, जबकि एपस्टीन उनके पास खड़ा है। वुडी एलन पर पहले बाल यौन शोषण के आरोप लग चुके हैं, जिन्हें उन्होंने हमेशा नकारा है। ब्रिटेन के अखबार द संडे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में एलन ने एपस्टीन से अपने रिश्ते पर कहा था कि उन्होंने कभी एपस्टीन को नाबालिग लड़कियों के साथ नहीं देखा।

रिपब्लिकन सदस्यों का जवाब

हाउस कमेटी ऑन ओवरसाइट एंड गवर्नमेंट रिफॉर्म के रिपब्लिकन सदस्यों ने डेमोक्रेट्स के दावे को खारिज किया है। उन्होंने एक्सपर लिखा कि डेमोक्रेट्स चुनिंदा और सेंसर की गई तस्वीरें जारी कर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

कमेटी ने यह भी कहा कि अब तक मिले दस्तावेजों में किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि का सबूत नहीं है। यह पूरा मामला ऐसे समय पर सामने आया है, जब ट्रंप प्रशासन की ओर से एपस्टीन से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक करने की समयसीमा नजदीक आ रही है। यह डेडलाइन अगले शुक्रवार 19 दिसंबर को खत्म हो रही है।

नई तस्वीरों में जेफ्री एपस्टीन भाषाविद् और प्रसिद्ध फिलॉसफर नोम चॉम्स्की के साथ एक प्लेन में बैठे नजर आते हैं. 97 साल के चॉम्स्की का नाम पहले भी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में आ चुका है. उन्होंने वॉल स्ट्रीट जर्नल से कहा था कि एपस्टीन ने उनके खातों के बीच पैसे ट्रांसफर में मदद की थी, जिसमें एपस्टीन का पैसा शामिल नहीं था. चॉम्स्की ने कहा कि वे एपस्टीन को जानते थे और कभी-कभार मिलते थे. इन तस्वीरों से किसी गलत काम का आरोप नहीं बनता.

Steve Banon

जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों की ताजा रिलीज में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार रहे स्टीव बैनन की कई तस्वीरें सामने आई हैं. तस्वीरों में माहौल और कपड़े बताते हैं कि ये 12 दिसंबर को जारी तस्वीरों के ही समय की हैं, बस एंगल अलग है. स्टीव बैनन 2016 के चुनाव और ट्रंप के पहले कार्यकाल में करीबी सलाहकार थे. इन तस्वीरों में किसी का दिखना किसी अपराध में शामिल होने का सबूत नहीं है.

Bill Gates

डेमोक्रेट सांसदों की ओर से जारी की गई 68 तस्वीरों में दो तस्वीरों में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की है. वह कुछ महिलाओं के साथ खड़े दिखते हैं, जिनके चेहरे काले किए गए हैं. यह साफ नहीं है कि ये महिलाएं कौन हैं. बिल गेट्स पहले कह चुके हैं कि एपस्टीन के साथ समय बिताना उनकी बड़ी गलती थी. उन्होंने बताया था कि परोपकार से जुड़ी बैठकों के बाद रिश्ता खत्म हो गया. इन तस्वीरों में किसी का दिखना किसी अपराध या गलत काम में शामिल होने का सबूत नहीं है.

जस्टिस डिपार्टमेंट आधिकारिक फाइल जारी करेगा

ये तस्वीरें उस एपस्टीन फाइल्स का हिस्सा नहीं हैं, जिसे अमेरिकी संसद ने 19 दिसंबर तक सार्वजनिक करने को कहा है. अमेरिका का जस्टिस डिपार्टमेंट (DOJ) 19 दिसंबर को कुख्यात फाइनेंशियर और सेक्स ट्रैफिकर जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी हजारों सरकारी फाइलें सार्वजनिक करेगा. इन फाइलों का डेटा करीब 300 GB बताया जा रहा है.

इनमें जांच से जुड़े दस्तावेज, फ्लाइट लॉग, सरकारी एजेंसियों के आंतरिक ईमेल, तस्वीरें, वीडियो और इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं. ये फाइलें एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट के तहत जारी की जा रही हैं. इस कानून पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 19 नवंबर 2025 को हस्ताक्षर किए थे. इसका मकसद एपस्टीन मामले से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक करना और पारदर्शिता बढ़ाना है. इससे पहले भी एपस्टीन से जुड़े हजारों दस्तावेज सामने आ चुके हैं, जिनसे कई प्रभावशाली लोगों के संबंधों पर सवाल खड़े हुए हैं.

एपस्टीन फाइल्स में 95 हजार तस्वीरें

जेफ्री एपस्टीन. अरबों का मालिक था, जिस पर नाबालिग लड़कियों की ट्रैफिकिंग के आरोप लगे थे. वो लड़कियों को अपने हाई प्रोफाइल क्लाइंट्स के पास भेजता था. फिर उन लड़कियों का शोषण किया जाता था. ऐसी न जाने कितनी लड़कियां हैं, जिन्होंने जेफ्री एपस्टीन पर बेहद सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. ऐसे में पहले ये जान लेते हैं कि इन फाइल्स में आखिर है क्या?

एपस्टीन फाइल्स में जेफ्री एपस्टीन से जुड़े सभी राज हैं. अमेरिका में एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट कानून के तहत जेफ्री एपस्टीन से जुड़े सभी सरकारी दस्तावेज जनता के सामने लाए जाएंगे. यह बिल अमेरिका की 119वीं कांग्रेस में पेश हुआ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 19 नवंबर 2025 को इसे मंजूरी दी. इस कानून के अनुसार, अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट को 30 दिनों के भीतर एपस्टीन से जुड़ी सभी अनक्लासिफाइड फाइलें सार्वजनिक करनी हैं.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें