अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

इसरो आज लॉन्च करेगा संचार उपग्रह; सर्दी का सितम जारी; H1B वीजा में बदलाव से बढ़ी भारतीयों की चिंता; कार्बी में हिंसक प्रदर्शन पर असम CM का बयान

Share

अमेरिका के डेलावेयर में फायरिंग, पुलिसकर्मी और संदिग्ध की मौत; पाकिस्तान में 5 पुलिसकर्मियों की मौत

इसरो ने अमेरिका के संचार उपग्रह ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 के प्रक्षेपण की तैयारी पूरी कर ली है और एलवीएम3-एम6 रॉकेट से इसे आज सुबह 8.54 बजे लॉन्च किया जाएगा। वहीं, उत्तर और पूर्वी भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, कश्मीर में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में घने कोहरे के कारण जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 10 उड़ानें रद्द हुईं और 270 से अधिक उड़ानों में देरी हुई। उधर, तुर्किये में हुए विमान हादसे में लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत सात लोगों की मौत हो गई, जिसकी पुष्टि प्रधानमंत्री अब्दुल-हमीद दबीबे ने की है। वहीं, बांग्लादेश सरकार ने ईशनिंदा के आरोप में मारे गए हिंदू मजदूर दीपू दास के परिवार की जिम्मेदारी लेने और सहायता देने का आश्वासन दिया है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और अंडमान-निकोबार में एसआईआर की मसौदा मतदाता सूची जारी हुई है, जिसमें करीब 93 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। वहीं, अमेरिका ने एच-1बी वीजा चयन प्रक्रिया में बदलाव करते हुए लॉटरी सिस्टम खत्म कर दिया है और अब ज्यादा कुशल व ज्यादा वेतन पाने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

राष्ट्रीय राजधानी में स्थित अमेरिकी दूतावास ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यकारी आदेश के अनुसार 24 से 26 दिसंबर तक नियमित कांसुलर सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इस आदेश के तहत संघीय सरकार के कार्यकारी विभागों और एजेंसियों को इन तिथियों पर बंद रखा गया है।तावास ने एक पोस्ट में कहा, “राष्ट्रपति के कार्यकारी आदेश के अनुसार, जिसमें संघीय सरकार के कार्यकारी विभागों और एजेंसियों को इन तिथियों पर बंद रखने का प्रावधान है, भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास बुधवार, 24 दिसंबर, 2025 से शुक्रवार, 26 दिसंबर, 2025 तक बंद रहेंगे। इन तिथियों के दौरान नियमित कांसुलर सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।”

असम: हिंसक प्रदर्शन में दो लोगों की मौत, असम मुख्यमंत्री सरमा का बयान
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि वे पश्चिम कार्बी आंगलोंग में हिंसक प्रदर्शनों के दौरान दो लोगों की मौत के बाद की स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सुरक्षा और शांति सुनिश्चित करने के लिए खेरानी में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘मैं पश्चिम कार्बी आंगलोंग की स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा हूं। आज की अशांति में दो लोगों की जान जाना बेहद दुखद है। शांति बनाए रखने के लिए कल खेरानी में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। हम स्थिति सामान्य करने और बातचीत के माध्यम से मुद्दों को हल करने के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ निरंतर संपर्क में हैं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी रहेगी और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी।’

राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों को स्थगित कर दिया

संसद के शीतकालीन सत्र के समापन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकसभा और राज्यसभा को स्थगित कर दिया है। अगले वर्ष संसद का बजट सत्र दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के संबोधन के साथ शुरू होगा। एक विज्ञप्ति में कहा गया है, “लोकसभा, जिसका छठा सत्र 1 दिसंबर, 2025 को शुरू हुआ था, को माननीय राष्ट्रपति द्वारा 23 दिसंबर, 2025 को स्थगित कर दिया गया है।”

अपेक्षाकृत कम समय वाले शीतकालीन सत्र के दौरान संसद ने आठ विधेयक पारित किए, जिनमें से कुछ विधेयकों पर और चुनावी सुधारों तथा वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर हुई बहसों के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। संसद के मानसून सत्र के विपरीत, जिसमें मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन पर चर्चा की विपक्ष की मांग को लेकर लगभग हर दिन सत्र स्थगित किया गया था, सरकार और विपक्षी दलों ने चुनावी सुधारों पर चर्चा करने के लिए एक समझौता किया। परिणामस्वरूप एक सार्थक सत्र संपन्न हुआ, जिसमें कुछ तीखे हस्तक्षेप भी हुए और दोनों सदनों में 100 प्रतिशत से अधिक उत्पादकता दर्ज की गई।

कुछ महत्वपूर्ण विधेयक पारित हुए। यह पहला सत्र था जिसकी अध्यक्षता राज्यसभा अध्यक्ष के रूप में सीपी राधाकृष्णन ने की। दोनों सदनों में शांति विधेयक पर भी गरमागरम बहस हुई। लोकसभा में 110 प्रतिशत और राज्यसभा में 121 प्रतिशत उत्पादकता दर्ज की गई। शीतकालीन सत्र में वित्तीय एजेंडा पर विशेष बल दिया गया और कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित किए गए, जिनमें बीमा कानूनों में संशोधन विधेयक, विनियोग विधेयक और स्वास्थ्य सुरक्षा उपकर विधेयक शामिल हैं।

इसरो के ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 मिशन की उल्टी गिनती शुरू, आज लॉन्च होगा संचार उपग्रह
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अमेरिका के एक नए संचार उपग्रह को लॉन्च करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए 24 घंटे की उलटी गिनती शुरू कर दी गई है। इसरो आज बुधवार सुबह 8.54 बजे अपना रॉकेट एलवीएम3-एम6 लॉन्च करेगा। इस रॉकेट से ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 नाम का यह उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।

top headline today important and big news stories updates

कश्मीर में भारी बर्फबारी, मैदानों में छाया रहा कोहरा; दिल्ली में 10 उड़ानें रद्द, 270 में देरी
पूर्वी और उत्तरी भारत के ज्यादातर हिस्से मंगलवार को भी कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे। सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को बहुत घना कोहरा छाया रहा और दृश्यता 50 मीटर तक दर्ज की गई। अमेठी में कोहरे के कारण छह वाहनों के आपस में टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। दिल्ली-एनसीआर में हालांकि धूप खिली, जिससे सोमवार के मुकाबले ठंड से थोड़ी राहत मिली। कोहरे और कम दृश्यता के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कम से कम 10 उड़ानें रद्द कर दी गईं और 270 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं। 

top headline today important and big news stories updates

तुर्किये में बड़ा विमान हादसा, लीबिया के सैन्य प्रमुख समेत सात लोगों की मौत, PM दबीबे ने की पुष्टि
तुर्किये में बड़ा विमान हादसा हो गया है। लीबिया के प्रधानमंत्री अब्दुल-हमीद दबीबे ने तुर्किये में हुए विमान हादसे में देश के सैन्य प्रमुख (मिलिट्री चीफ) मुहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद समेत सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। यह हादसा मंगलवार शाम उस समय हुआ, जब लीबियाई प्रतिनिधिमंडल तुर्किये की राजधानी अंकारा से आधिकारिक दौरे के बाद अपने देश लौट रहा था। 

top headline today important and big news stories updates

‘मारे गए हिंदू मजदूर के परिवार की जिम्मेदारी लेगी सरकार..’, मोहम्मद यूनुस ने दिया आश्वासन


बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के वरिष्ठ सलाहकार ने मंगलवार को कहा कि राज्य उस हिंदू कार्यकर्ता के परिवार की जिम्मेदारी उठाएगा, जिसे पिछले सप्ताह ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला था। शिक्षा सलाहकार सीआर अबरार ने दीपू दास के परिवार से मुलाकात की। दीपू दास को 18 दिसंबर को माइमेंसिंग में भीड़ ने मार डाला और उनका शव जलाया।

SIR: एमपी, केरल, छत्तीसगढ़ और अंडमान में मसौदा सूची जारी; करीब 93 लाख मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटे
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची को प्रकाशित कर दिया गया। इन तीन राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मसौदा सूची से करीब 95 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। केरल में 2.78 करोड़ से अधिक मतदाताओं में से 24.08 लाख नाम हटाए गए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में कुल 2.12 करोड़ मतदाताओं में से 27.34 लाख के नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर कर दिए गए हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 5.74 करोड़ मतदाताओं में से 42.74 लाख नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर किए गए हैं।

top headline today important and big news stories updates

ट्रंप प्रशासन ने H-1B वीजा चयन प्रक्रिया बदली, अब ज्यादा कुशल और ज्यादा वेतन वालों को मिलेगी प्राथमिकता


अमेरिका के एच-1बी वीजा कार्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने वीजा जारी करने के लिए अब तक लागू रैंडम लॉटरी प्रणाली को खत्म कर दिया है। इसकी जगह ऐसी नई प्रणाली लाई जा रही है, जिसमें ज्यादा कुशल और ज्यादा वेतन पाने वाले विदेशी पेशेवरों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस फैसले का सीधा असर भारतीय आटी और तकनीकी पेशेवरों पर पड़ने की संभावना है,जो बड़ी संख्या में एच-1बी वीजा पर अमेरिका में काम करते हैं। 

top headline today important and big news stories updates

DRDO की बड़ी कामयाबी: भारत की हवाई सुरक्षा को नया कवच, आकाश-एनजी मिसाइल तैयार; जानें क्यों है खास
भारत ने स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। आकाश नेक्स्ट जेनरेशन यानी आकाश-एनजी एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम के यूज़र ट्रायल सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं। इन परीक्षणों के सफल रहने के बाद यह साफ हो गया है कि यह मिसाइल प्रणाली अब भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना में शामिल किए जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। 

top headline today important and big news stories updates

परीक्षा में भड़काऊ सवाल पूछने पर जामिया का प्रोफेसर निलंबित, जांच समिति गठित; पुलिस को दी जाएगी शिकायत
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बीए ऑनर्स सोशल वर्क सेमेस्टर-1 परीक्षा के पेपर में भड़काऊ सवाल पूछने पर पेपर सेट करने वाले प्रोफेसर वीरेंद्र बालाजी सहारे को निलंबित कर दिया गया है। जामिया प्रशासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस शिकायत दर्ज की जाएगी। सोशल प्रॉब्लम इन इंडिया विषय के पेपर में पूछे गए भड़काऊ सवाल की प्रति सोशल मीडिया पर वायरल है। 

top headline today important and big news stories updates

स्मृति शेष: संवेदनाओं के सागर थे विनोद शुक्ल, रचनाओं के जरिये परेशानियों की जड़ पर किया प्रहार
विनोद कुमार शुक्ल निराशा में आशा जगाने वाले एक असाधारण कवि-कथाकार थे जिनकी अनूठी लेखन शैली साधारण जीवन को एकदम जादुई बना देती थी। बेहद चर्चित उपन्यास नौकर की कमीज हो या फिर कविता संग्रह सब कुछ होना बचा रहेगा, उनकी जादुई यथार्थवादी लेखन शैली पाठकों को एकदम बांधे रखती थी। रोजमर्रा की परेशानियों को विनोद शुल्क ने अपने चश्मे से न केवल बारीकी से परखा बल्कि मानवीय संवेदनाओं से भरी अपनी रचनाओं के जरिये इनकी जड़ पर प्रहार भी किया।

top headline today important and big news stories updates

IND W vs SL W Highlights: भारत ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया, शेफाली का पचासा; सीरीज में 2-0 की बढ़त ली
भारत ने सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा के नाबाद अर्धशतक की मदद से श्रीलंका को दूसरे टी20 मैच में सात विकेट से हराया। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 20 ओवर में नौ विकेट पर 128 रन के स्कोर पर रोका। जवाब में भारत ने 11.5 ओवर में तीन विकेट पर 129 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत ने इस तरह पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 34 गेंदों पर 11 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। वहीं, ऋचा घोष एक रन बनाकर नाबाद रहीं।

top headline today important and big news stories updates

ऋतिक रोशन के साथ दोनों बेटों ने किया जबरदस्त डांस, फैंस हुए फिदा; यूजर्स बोले-अच्छी चीजें विरासत में मिली हैं
ऋतिक रोशन तो डांस में मास्टर हैं, यही हुनर उनके बेटों के अंदर भी है। ऋतिक के कजिन ईशान रोशन की शादी से वायरल हुए वीडियो में एक्टर और उनके दोनों बेटे जमकर डांस कर रहे हैं। दोनों बेटे ऋतिक रोशन की ताल से ताल मिला रहे हैं।

अमेरिका में रह रहे कश्मीरी लॉबिस्ट की संपत्ति होगी अटैच
 जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में एनआईए की एक स्पेशल कोर्ट ने मंगलवार को अमेरिका में रहने वाले कश्मीरी लॉबिस्ट गुलाम नबी शाह उर्फ डॉ. फई की 1.5 कनाल से ज्यादा जमीन अटैच करने का आदेश दिया है। असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर मोहम्मद इकबाल राथर ने क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की धारा 83 के तहत डॉ. फई की प्रॉपर्टी अटैच करने के लिए एक आवेदन दिया था। एनआईए कोर्ट ने 2020 में यूएपीए की अलग-अलग धाराओं के तहत दर्ज एक मामले में आरोपी को पहले ही भगोड़ा घोषित कर दिया था।

मंगलवार को जज याह्या फिरदौस ने अटैचमेंट का आदेश दिया। कोर्ट ने सात पेज के आदेश में बडगाम के कलेक्टर को निर्देश दिया है कि गांव वड़वान में खेवट नंबर 60, सर्वे नंबर 466 के तहत एक कनाल और दो मरला जमीन और गांव छत्ताबुग में खेवट नंबर 136, सर्वे नंबर 343 के तहत 11 मरला जमीन (जो फई की है) को अटैच कर तुरंत कब्जा लें। 

मुंबई से बंगलूरू तक कोकीन की तस्करी में विदेशी महिला गिरफ्तार
मुंबई से लेकर बंगलूरू तक की कोकीन की तस्करी करने के आरोप में एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 121 ग्राम कोकीन बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोपी महिला निजी बस से सफर करते हुए ब्रेड के कवर में कोकीन छिपाकर ले जा रही थी। पुलिस के अनुसार वह 2024 में छात्र वीजा पर भारत आई थी, लेकिन पढ़ाई के बजाय ड्रग तस्करी में शामिल हो गई। फिलहाल महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

मणिपुर : पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दो कैडर गिरफ्तार
मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो कैडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों पर उगाही गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक आरोपी को बीते सोमवार क्वाकेइथेल स्थित उसके आवास से पकड़ा गया, जबकि दूसरे को टाक्येल कोलम लेइकाई लेइराक-6 इलाके से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने एक अन्य ऑपरेशन में पेल्यांग पहाड़ी से दो इम्प्रोवाइज्ड मोर्टार और तीन वायरलेस सेट बरामद किए गए। 

अमेरिका के डेलावेयर में फायरिंग, पुलिसकर्मी और संदिग्ध की मौत; पाकिस्तान में 5 पुलिसकर्मियों की मौत

अमेरिका के डेलावेयर में गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी और एक संदिग्ध की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को विलमिंगटन के पास एक मोटर वाहन एजेंसी में हुई गोलीबारी में संदिग्ध बंदूकधारी के साथ डेलावेयर राज्य का एक पुलिस अधिकारी की भी मौत हो गई।राज्य पुलिस ने सोशल मीडिया पर कहा कि दोपहर 3 बजे से पहले ही खतरा टल गया था और वे अन्य चोटों का आकलन करना जारी रखे हुए हैं। बयान में कहा,”राज्य और स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्यों का समन्वय कर रही हैं।”

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुए हमले में 5 पुलिसकर्मी मारे गए
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को अज्ञात सशस्त्र हमलावरों ने एक पुलिस वैन पर गोलीबारी की, जिसमें पांच पुलिसकर्मी मारे गए। यह घटना करक जिले में उस समय घटी जब पुलिस अधिकारी नियमित गश्त पर थे। जिला पुलिस अधिकारी (डीपीओ) सऊद खान ने बताया कि वैन में सवार सभी पांच पुलिसकर्मी हमले में मारे गए हैं। पुलिस की भारी टुकड़ी मौके पर पहुंची, इलाके को घेर लिया और सबूत जुटाना शुरू कर दिया। हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया।

करक जिले की पुलिस और आतंकवाद विरोधी विभाग (सीटीडी) की टीमों ने भी हत्या में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए एक संयुक्त अभियान शुरू किया। पहाड़ी इलाके में पीछा करने के दौरान टीमों का आतंकवादियों से सामना हुआ, जिसके परिणामस्वरूप भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें आठ आतंकवादी मारे गए।

मारे गए आतंकवादियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है, जबकि उनकी पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए इस घटना को “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” और “निंदनीय” बताया।

अमेरिका: पेंसिल्वेनिया के नर्सिंग होम में हुए विस्फोट में कम से कम 2 लोगों की मौत
अधिकारियों ने बताया कि फिलाडेल्फिया के ठीक बाहर एक नर्सिंग होम में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, इमारत का एक हिस्सा ढह गया, आग की लपटें उठने लगीं और लोग अंदर फंसे रह गए। विस्फोट के कई घंटों बाद एक संवाददाता सम्मेलन में पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो ने कहा कि कम से कम दो लोग मारे गए हैं।

ब्रिस्टल टाउनशिप के ब्रिस्टल हेल्थ एंड रिहैब सेंटर में विस्फोट हुआ, ठीक उसी समय जब एक बिजली कर्मचारी गैस रिसाव की जांच के लिए मौके पर मौजूद थे, हालांकि विस्फोट का कारण कई घंटों बाद भी स्पष्ट नहीं हो पाया था, और न ही हताहतों की संख्या का पता चल पाया था। नर्सिंग होम से काले धुएं का गुबार उठ रहा था, और पूरे क्षेत्र से आपातकालीन बचावकर्मी, दमकल गाड़ियां और एम्बुलेंस मौके पर पहुंचने के लिए दौड़ पड़े, साथ ही मिट्टी हटाने वाले उपकरण भी वहां पहुंच गए।

बक्स काउंटी के आपातकालीन प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि उन्हें दोपहर लगभग 2:17 बजे विस्फोट की सूचना मिली और इमारत का एक हिस्सा ढह गया। पेंसिल्वेनिया आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी की प्रवक्ता रूथ मिलर ने बताया कि उनकी एजेंसी को सूचित किया गया था कि लोग अंदर फंसे हुए हैं।

पोलैंड की कोयला खदान में विस्फोट, दो मजदूरों की मौत
पोलैंड में प्नियोवेक कोयला खदान में भूमिगत विस्फोट के कारण दो मजदूरों की मौत हो गई। खदान संचालक कंपनी जेएसडब्ल्यू के अनुसार, सोमवार शाम 5 बजे खदान में अचानक मीथेन गैस और चट्टानों का तेज उभार हुआ। उस समय 10 मजदूर काम कर रहे थे। घटना के बाद आठ मजदूर बाहर निकल आए, जबकि दो फंस गए। करीब सात घंटे बाद दोनों को बाहर लाया जा सका, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

उत्तरी कैलिफोर्निया में अचानक आई बाढ़ से एक की मौत
उत्तरी कैलिफोर्निया में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर पानी भर गया, कई जगहों पर लोगों को वाहनों और घरों से रेस्क्यू करना पड़ा। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। रेडिंग शहर में एक वाहन चालक की मौत हो गई। मेयर माइक लिटाउ के मुताबिक, व्यक्ति ने 911 पर कॉल किया था, जब उसकी कार पानी से भरने लगी। पुलिस अधिकारी पानी में तैरकर मौके पर पहुंचे और शीशा तोड़कर व्यक्ति को बाहर निकाला, लेकिन सीपीआर के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

ब्रिटेन में 56 यौन अपराधों का आरोपी किया गया गिरफ्तार
ब्रिटेन में फिलिप यंग (49) नामक शख्स पर अपनी पूर्व पत्नी जोआन यंग (48) को 13 वर्षों तक नशा देकर दुष्कर्म करने सहित 56 यौन अपराधों के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलिंग पर दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न के लिए नशीला पदार्थ देने, वोयरिज्म, बच्चों से जुड़ी अश्लील तस्वीरें रखने और आपत्तिजनक सामग्री के कब्जे जैसे गंभीर मामले आरोप हैं। यह घटनाएं 2010 से 2023 के बीच की बताई जा रही हैं। 

टेक्सास के पास मेक्सिको नौसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत
मेक्सिको की नौसेना का एक छोटा मेडिकल उपयोग वाला विमान गैलवेस्टन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गई। टेक्सास तट पर अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। विमान में एक मरीज और सात अन्य लोग सवार थे। मेक्सिको की नौसेना ने कहा, विमान में सवार आठ लोगों में से चार नौसेना के अधिकारी थे और चार आम नागरिक थे। इनमें एक बच्चा भी शामिल था। अमेरिकी तटरक्षक बल के पेटी ऑफिसर ल्यूक बेकर ने मौतों की पुष्टि की।

पाकिस्तानी नेता फजलुर बोले-भारत का हमला जायज

पाकिस्तान की सरकार और आसिम मुनीर के नेतृत्व वाली सेना को वहीं के नेता ने आईना दिखाया है। जमीयत उलमा-ए-इस्लाम (जेयूआई-एफ) के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने पीएम शहबाज शरीफ और मुनीर के दोहरे चेहरे को दुनिया के सामने रखा है। फिल्म धुरंधर से सुर्खियों में आए ल्यारी से मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हमला करना जायज है तो फिर भारत भी पाकिस्तान के भीतर घुसकर आतंकियों को क्यों नहीं मार सकता?

दरअसल, कराची के ल्यारी में 22 दिसंबर को मजलिस इत्तेहाद-ए-उम्मत पाकिस्तान की ओर से हुई धार्मिक संगठनों की सभा में मौलाना फजलुर ने कहा, आप कहते हैं कि हमने अफगानिस्तान में दुश्मन पर हमला किया है और इसे जायज बताते हैं तो हिंदुस्तान आपसे कहेगा कि हमने बहावलपुर व मुरीदके में हमला किया है व कश्मीर पर हमला करने वालों का बदला लिया है तो फिर आप हिंदुस्तान की इस कार्रवाई पर एतराज क्यों कर रहे हैं? 

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें