मध्यप्रदेश के तीन हज़ार से ज्यादा जूनियर डॉक्टरों ने आज शाम सामूहिक इस्तीफा दे दिया।
हाईकोर्ट से मिले 34 घण्टे के अल्टीमेटम के बाद जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने यह फैसला लिया। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएगी।
इस सभी के बीच कोरोना काल और बढ़ती ब्लेक फंगस महामारी में मरीजों की तकलीफ बढ़ने की संभावना है।





