डोनाल्ड ट्रंप अपनी नीतियों की वजह से दुनिया भर के कई देशों की नाराजगी मोल ले चुके हैं. अमेरिका में भी गलत फैसलों और ICE की करतूतों की वजह से ट्रंप की रेटिंग गिरती जा रही है. अपनी पॉप्युलैरिटी बचाने के लिए ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ब्रह्मास्त्र लेकर हाजिर हो गई हैं. अमेरिका की फर्स्ट लेडी का एक वीडियो सामने आया है, जो किसी फिल्म का ट्रेलर लग रहा है. इस वीडियो में ट्रंप से 24 साल छोटी उनकी पत्नी अपनी रियल लाइफ की झलक शेयर करती दिखाई दे रही हैं. इसका पूरा वीडियो ट्रंप किसी फिल्म की तरह थिएटर में रिलीज करने वाले हैं.डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने एक फिल्म बना डाली है. जो अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की रिलीज से पहले एक ट्रेलर आया है, जिसे ट्रंप बड़े गर्व से शेयर करते दिखे. ट्रेलर में मेलानिया किसी हॉलीवुड फिल्म की ग्लैमरस एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही हैं. हालांकि, इस ट्रेलर को देखकर कई लोग इसे ट्रंप की बर्बाद इमेज को बचाने के लिए लीपा-पोती बताया है.
Melania Trump की नई मूवी
दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है, जो किसी मनोरंजन फिल्म का ट्रेलर नहीं चल रहा है. इसमें 55 साल की मेलानिया एक ग्लैमरस हीरोइन की तरह एक्टिंग करती दिखाई दे रही हैं. हालांकि, ये एक्टिंग नहीं बल्कि उनकी असल जिंदगी पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘MELANIA’ का वर्ल्ड प्रीमियर ट्रेलर है.
यह एक बायोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री है, जिसे Amazon MGM Studios ने बनाया है. यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का मुख्य केंद्र वे 20 दिन हैं, जो 20 जनवरी 2025 को डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल के शपथ ग्रहण से ठीक पहले के थे.
हॉलीवुड फिल्म नहीं ये है इस मूवी का कंटेंट
फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे उन 20 दिनों में मेलानिया ने पर्दे के पीछे रहकर रणनीतियां बनाईं, बैठकों में हिस्सा लिया और व्हाइट हाउस वापसी की तैयारी की. ट्रेलर में उन्हें ‘शांतिदूत’ और ‘एकजुट करने वाली’ के रूप में पेश किया गया है. ट्रेलर में दिख रहा है कि मेलानिया ट्रंप को ‘मिस्टर प्रेसिडेंट’ कहकर बुलाती हैं.
आज व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति, उनके परिवार और करीबी दोस्तों के लिए इस फिल्म की एक प्राइवेट स्क्रीनिंग भी रखी गई है. फिल्म के ट्रेलर की खूब पॉजिटिव पब्लिसिटी की जा रही है लेकिन इसे कई लोगों ने इसे गैर-जरूरी बताते हुए ट्रंप की खराब होती इमेज के लिए लीपा-पोती कहा है.





