अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

आज जोरदार तेजी देखने को मिल सकती है शेयर मार्केट में

Share

एक ही दिन में 3 बड़ी पॉजिटिव खबरों से मंगलवार को शेयर बाजार में बड़ी तेजी दिखने की उम्मीद नजर आ रही है. सबसे पहले ईरान और अमेरिका के बीच समझौते पर बातचात शुरू हो गई. दूसरी पॉजिटिव न्यूज तब सामने आई जब पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचात हुई. इसके बाद ट्रंप ने ट्विट करके भारत पर टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का ऐलान किया. साथ ही दोनों देशों के बीच ट्रेड डील की सफलता भी सामने आ गई. इन खबरों के साथ ही गिफ्ट निफ्टी भी 500 प्वाइंट ऊपर पहुंच गया. इससे मंगलवार को गैप अप ओपनिंग की संभावना है.

पहली राहत: अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत
पहली बड़ी पॉजिटिव खबर अमेरिका और ईरान से जुड़ी है.  दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने के लिए बातचीत शुरू हो गई है. इससे वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक जोखिम घटने की उम्मीद बनी है. आमतौर पर ऐसे तनाव बाजार में डर बढ़ाते हैं, लेकिन बातचीत की खबर से निवेशकों को राहत मिली है. कच्चे तेल और वैश्विक बाजारों में स्थिरता की उम्मीद से भारतीय शेयर बाजार को भी सपोर्ट मिल सकता है.

दूसरी बड़ी खबर: मोदी-ट्रंप की बातचीत 
दूसरी पॉजिटिव खबर भारत और अमेरिका के रिश्तों से जुड़ी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई, जिसे बाजार के लिए बेहद सकारात्मक माना जा रहा है. दोनों नेताओं की बातचीत के बाद ट्रेड और टैरिफ को लेकर उम्मीदें और मजबूत हुईं. निवेशकों को भरोसा मिला है कि भारत-अमेरिका के रिश्ते आर्थिक मोर्चे पर और मजबूत हो सकते हैं, जिसका सीधा फायदा बाजार को मिल सकता है.

तीसरा ट्रिगर: टैरिफ में कटौती और ट्रेड डील 
तीसरी और सबसे बड़ी खबर तब आई, जब डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर भारत पर लगाए जाने वाले टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने का ऐलान किया. इसके साथ ही भारत-अमेरिका ट्रेड डील की सफलता की खबर भी सामने आई. इस ऐलान ने बाजार की धारणा पूरी तरह बदल दी. आईटी, फार्मा, मेटल और एक्सपोर्ट से जुड़े शेयरों में तेजी की उम्मीद और मजबूत हो गई है, क्योंकि टैरिफ कम होने से भारतीय कंपनियों को सीधा फायदा मिल सकता है.

गिफ्ट निफ्टी का संकेत: गैप-अप ओपनिंग संभव
इन तीनों पॉजिटिव खबरों का असर गिफ्ट निफ्टी पर भी साफ दिखा, जो करीब 500 अंकों की तेजी के साथ ऊपर पहुंच गया. गिफ्ट निफ्टी की यह चाल संकेत दे रही है कि मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में गैप-अप ओपनिंग हो सकती है. बाजार जानकारों का कहना है कि अगर वैश्विक संकेत ऐसे ही बने रहे, तो शुरुआती कारोबार में ही अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है. कुल मिलाकर, एक ही दिन में आए इन तीन बड़े पॉजिटिव ट्रिगर्स ने मंगलवार के बाजार को “बम-बम” बना दिया है और निवेशकों की नजर अब मजबूत ओपनिंग पर टिकी हुई है.

Ramswaroop Mantri

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें