भोपाल को टेक्नोलॉजी की दुनिया में नए पंख लगने जा रहे हैं. राजधानी के भौंरी में 3700 एकड़ जमीन पर देश को सबसे बड़ी वर्ल्ड-क्लास मेगा AI और नॉलेज सिटी विकसित की जा रही है. इसके लिए जमीन भी फाइनल हो गई है. अब कितनी खास होगी ये मॉडर्न हाईटेक सिटी,
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल को एडवांस टेक्नोलॉजी की फिल्ड में नई उड़ान देने के लिए से साल 2025 में एक बड़ी सौगात दी गई थी. शहर में वर्ल्ड-क्लास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिटी बनाने की घोषणा हुई थी. इस कड़ी में अब भोपाल के भौंरी इलाके में इस मेगा प्रोजेक्ट को हकीकत बनाने के लिए जमीनी काम भी शुरू हो गया है.
भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट के पास भौंरी में बनने वाली यह मेगा AI सिटी काफी एडवांस और टेक्नोलॉजी से लैस होगी. एक्सपर्ट की मानें तो इस प्रोजेक्ट से भोपाल देश के टेक्नोलॉजी और एजुकेशनल हब के रूप में नई पहचान बनाएगा. अब आखिर इस 3700 एकड़ वाली AI सिटी में क्या कुछ खास होगा, देखें ये रिपोर्ट…
AI सिटी के लिए फाइनल हुई जमीन
मध्य प्रदेश शासन ने वर्ल्ड-क्लास नॉलेज और AI सिटी के लिए जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं. राजधानी भोपाल में बनने वाली इस AI सिटी प्रोजेक्ट के लिए भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) तेजी से काम कर रहा है. इतना ही नहीं, इसके लिए भौंरी इलाके में जमीन और उसके विकास से जुड़ी तमाम चीजें भी पूरी की जा रही हैं.
3700 एकड़ में देश की सबसे बड़ी AI सिटी
भोपाल में बनाई जा रही देश की इस सबसे बड़ी AI सिटी को शुरुआत में कम एरिया में बनाया जाना था, लेकिन AI और नॉलेज सेक्टर की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए इसके एरिया को बढ़ा दिया गया है. इसके बाद अब यह AI सिटी करीब 1500 हेक्टेयर यानी 3700 एकड़ के इलाके में बनने जा रही है. यह देश की सबसे बड़ी AI और नॉलेज सिटी होगी. इसको लेकर बीडीए के सीईओ श्याम वीर के अनुसार भौंरी में जमीन से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है.
AI सिटी में बड़ी कंपनियों ने दिखाई रुचि
AI सिटी को लेकर नेशनल और इंटरनेशनल लेवल की कई एजेंसियों ने रुचि दिखाई है. इतना ही नहीं, इन कंपनियों में अर्बन प्लानिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर डिजाइन और डेवलपमेंट से जुड़ी 15 से अधिक कंपनियों ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट भी जमा कराया है. बीडीए अधिकारियों के मुताबिक, फरवरी के अंत तक डेवलपमेंट एजेंसी के चयन की प्रोसेस भी पूरी करने की तैयारी है.
ग्रीन कांसेप्ट पर बनेगी आधुनिक AI सिटी
इस AI और नॉलेज सिटी के पूरे प्रोजेक्ट का सेलेक्टेड डेवलपमेंट एजेंसी मास्टर प्लान तैयार करेगी. इस AI सिटी को खास ग्रीन बिल्डिंग कांसेप्ट पर बनाया जाएगा. इसके साथ ही यहां इलेक्ट्रिक, CNG और हाइड्रोजन बेस्ड स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम की व्यवस्था रहेगी. जिससे AI सिटी में ट्रैवल में आसानी होगी.
शिक्षा, रिसर्च और स्टार्टअप्स को बढ़ावा
इस नॉलेज-AI सिटी को लेकर मध्य प्रदेश सरकार की योजना है कि यहां देश और विदेश के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान स्थापित किए जाएंगे. साथ ही रिसर्च पार्क और स्टार्टअप इन्क्यूबेशन सेंटर भी विकसित किए जाएंगे. बड़े मेगा प्रोजेक्ट को सरकार साल 2026 के अंत तक ही पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रही है.






Add comment