अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में 70 देशों के जंगी जहाजों के सामने INS सुमेधा पर सवार होंगी

Share

इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू की मेजबानी के लिए आंध्र प्रदेश का विशाखापत्तनम बंदरगाह पूरी तरह तैयार है. इस बार यह आयोजन और भी खास है क्योंकि 70 मित्र देशों की नौसेनाएं युद्धपोतों के साथ इस अंतरराष्ट्रीय समुद्री शक्ति प्रदर्शन में हिस्सा लेने भारत के पूर्वी तट पर पहुंच चुकी हैं.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में 70 देशों के युद्धपोतों का निरीक्षण स्वदेशी INS सुमेधा से करेंगी. सरयू-क्लास का यह 2200 टन का ऑफशोर पेट्रोल वेसल उन्नत हथियारों, सेंसरों और ध्रुव हेलीकॉप्टर ऑपरेशन की क्षमता से लैस है और कई सफल मिशनों में भाग ले चुका है.

इस शानदार मौके पर भारत की तीनों सेनाओं की सुप्रीम कमांडर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, स्वदेशी युद्धपोत INS सुमेधा पर सवार होकर भारतीय नौसेना सहित दुनिया भर के युद्धपोतों का निरीक्षण करेंगी. यह तीसरी बार है जब भारत इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू की मेजबानी कर रहा है और इस बार समुद्र पर भारत की ताकत और कूटनीतिक संबंधों का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा.

INS सुमेधा: भारत की समुद्री शक्ति का तेजस्वी प्रतीक

INS सुमेधा भारतीय नौसेना का ऑफशोर पेट्रोल वेसल (OPV) है, जिसे गोवा शिपयार्ड ने बनाया है. साल 2014 में नौसेना में शामिल हुए इस जहाज का डिजाइन और निर्माण पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित है. यह सरयू क्लास का पेट्रोल वेसल है, जिसका मुख्य उद्देश्य समुद्र में गश्त, निगरानी और दुश्मन गतिविधियों पर पैनी नजर रखना है.

Latest and Breaking News on NDTV

आकार और गति

वजन: 2200 टन
लंबाई: 334 फीट
रफ्तार: 46 किमी/घंटा
क्रू कैपेसिटी: 8 अधिकारी + 108 नौसैनिक

यह भारतीय नौसेना के सबसे बड़े ऑफशोर पेट्रोल वेसलों में से एक है, जो कठिन समुद्री परिस्थितियों में भी लगातार संचालन की क्षमता रखता है.

हथियार और हाई-टेक सिस्टम

INS सुमेधा सिर्फ निगरानी या गश्त तक सीमित नहीं है. यह जरूरत पड़ने पर दुश्मन पर प्रभावशाली हमला करने में भी सक्षम है.

76mm ओटो मेलारा गन- 16 से 40 किलोमीटर दूर तक अचूक निशाना

AK‑630 तोप- नजदीक आने वाले खतरों का तीव्रता से विनाश

4 कवच (चैफ) लॉन्चर- दुश्मन मिसाइल और रडार को भ्रमित करने की क्षमता

ध्रुव हेलीकॉप्टर संचालन प्रणाली- खोज, निगरानी और मिशन सपोर्ट के लिए

इन उन्नत हथियारों और सेंसरों की बदौलत INS सुमेधा समुद्र में भारत की ‘चलती-फिरती सुरक्षा ढाल’ बन जाता है.

यह भी पढ़ें- समंदर में दिखेगी भारत की ताकत, इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में पहली बार हिस्सा लेगा INS विक्रांत

कई मिशनों में शानदार प्रदर्शन

यह युद्धपोत कई महत्वपूर्ण अभियानों में भाग ले चुका है. चाहे विदेशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना हो या भारत की नेवल डिप्लोमेसी को मज़बूत करने के लिए अन्य देशों के तटों पर पहुंचना हो. संचालन क्षमता, संतुलित आकार और उच्च सुरक्षा प्रणालियों की वजह से इसे राष्ट्रपति के निरीक्षण जहाज के रूप में चुना गया है.

70 देशों की मौजूदगी में भारत का दमदार प्रदर्शन

इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू के दौरान भारतीय नौसेना के जंगी जहाजों के साथ दुनियाभर के युद्धपोत समुद्र में सजे कॉलमों में खड़े होंगे. राष्ट्रपति मुर्मू, INS सुमेधा पर सवार होकर इन जहाजों का निरीक्षण करेंगी. इस दौरान भव्य स्टिम-पास, नेवल एयरक्राफ्ट फ्लाई-पास्ट, मरीन कमांडो डिस्प्ले, सर्च एंड रेस्क्यू डेमो, सेलिंग शिप्स की परेड जैसे रोमांचक प्रदर्शन भी होंगे. यह आयोजन न सिर्फ भारत की नौसैनिक क्षमता का प्रमाण है, बल्कि दुनिया को यह संदेश भी देता है कि भारत की समुद्री सीमाएँ सुरक्षित हाथों में हैं और भारत समुद्री मित्रता, सहयोग और स्थिरता का अग्रणी समर्थक है.

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें