अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

बच्चों को दी सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी 

Share

 कांगड़ा,हिमाचल प्रदेश

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गाहलियां के बच्चों ने सड़क सुरक्षा पर 

जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को यातायात के नियमों का सख्ती से पालन करने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा की शपथ ली गई। इसके अलावा सड़क सुरक्षा संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें पहले स्थान पर प्रिया,नव्या अंशुल, दूसरे स्थान पर सुजल, रिशे्क,वंशिका तीसरे स्थान पर ऋतिक,सुल्तान,कार्तिक रहे। भाषण प्रतियोगिता में पहले स्थान पर कनिका दूसरे स्थान पर प्रिया और वंशिका संधू और तीसरे स्थान पर मन्नत रंधावा रही। प्रधानाचार्य अजय कुमार ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की l इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान की और स्कूल मीडिया प्रभारी राजीव डोगरा,संगीता रंधावा,विनोद कुमार,संजीव शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। पहले,दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को उप प्रधानाचार्य नवनीत वालिया, विकास चौधरी,पंकज कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें