अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

युवा मोर्चा का देशव्यापी कांग्रेस कार्यालय का घेराव

Share

...
whatsapp sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
email sharing button
sharethis sharing button

भारत का वैश्विक स्तर पर अपमान करना कांग्रेस की परंपरा बन गई है – श्याम टेलर – कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता, सफलताओं का विरोध करती है

कांग्रेस गुंडों और अपराधियों की पार्टी बनकर रह गई है –

भोपाल/इंदौर । भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नई दिल्ली में एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए अर्धनग्न प्रदर्शन के विरोध में शनिवार को पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यालयों का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

भोपाल में यह प्रदर्शन युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से देश से सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को कांग्रेस और उसके नेताओं द्वारा लगातार ठेस पहुंचाई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का स्थान वैश्विक मंच पर मजबूती से स्थापित हो रहा है, लेकिन कांग्रेस इसे पचा नहीं पा रही है। भारत में एआई समिट का आयोजन देश के लिए गर्व का विषय है, लेकिन दिल्ली में कांग्रेस द्वारा किया गया अर्धनग्न प्रदर्शन न केवल राजनीतिक विरोध था, बल्कि यह पूरे राष्ट्र के सम्मान के खिलाफ था।

कांग्रेस की इस घटिया मानसिकता ने एक बार फिर से देश की सफलता का विरोध किया है। राहुल गांधी और कांग्रेस भारत को बदनाम करने का बहाना तलाशते रहते हैं युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तकनीकी नवाचार और डिजिटल प्रगति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। जब पूरी दुनिया भारत की नेतृत्व क्षमता और उपलब्धियों की सराहना कर रही है, तब कांग्रेस और उसके समर्थक इस प्रकार के कृत्यों से देश की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

दिल्ली में आयोजित एआई समिट में 100 से अधिक देशों, वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि और 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए थे, जो भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को प्रमाणित करते हैं। इस ऐतिहासिक समिट के विरोध में किया गया कांग्रेस का प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा किया गया यह प्रदर्शन भारत के लिए शर्मनाक है।

जब भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान मिल रहा है, तब कांग्रेस और राहुल गांधी के समर्थक हर बार किसी न किसी तरीके से देश का अपमान करने का प्रयास करते हैं। कांग्रेस और राहुल गांधी को इस कृत्य के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। दिल्ली में अर्धनग्न प्रदर्शन करना न केवल कांग्रेस के लिए, बल्कि समूचे देश के लिए शर्म की बात है। यह प्रदर्शन राहुल गांधी की राजनीतिक अपरिपक्वता और नेतृत्व की कमी को दर्शाता है।

कांग्रेस को इस कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। थाने में शिकायत दर्ज कर कांग्रेसी गुंडों और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने हबीबगंज थाना पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पथराव किए जाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, विधायक रामेश्वर शर्मा एवं मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर शामिल रहे।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने कहा कि इंदौर और भोपाल में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुनियोजित तरीके से भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की योजना बनाई। इंदौर और भोपाल में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिस तरह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पत्थरों से हमला कर लहूलुहान किया, उससे कांग्रेस और उसकी पार्टी के नेताओं की आपराधिक मानसिकता देश के सामने उजागर हो गई है। राजनीति में हिंसा का कोई स्थान नहीं होता, लेकिन कांग्रेस ने जिस तरह प्रदर्शन करने वालों पर हमला किया, यह घटना साबित करती है कि कांग्रेस अब गुंडों और अपराधियों की पार्टी बन चुकी है।

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें