समाजवादी समागम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों की बैठक संपन्न
नई दिल्ली। समाजवादी समागम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों की दो दिवसीय बैठक हिंद मजदूर सभा के मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक में चार सत्रों में विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। आगामी 1 वर्ष के लिए वरिष्ठ समाजवादी प्रो.आनंदकुमार को पुनः अध्यक्ष चुने गए।
बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रोफेसर आनंद कुमार को एक वर्ष के लिए समाजवादी समागम का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया जाए। इस प्रस्ताव को प्रोफेसर राजकुमार जैन ने प्रस्तुत किया तथा श्री हरभजन सिंह सिद्धू ने उसका समर्थन किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए इसे सर्वसम्मति से पारित किया। इसके साथ ही अध्यक्ष प्रोफेसर आनंद कुमार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विस्तार हेतु नए सदस्यों को शामिल करने का अधिकार भी प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने देश के तीन प्रमुख समाजवादी नेताओं—श्री रवि राय, पूर्व प्रधानमंत्री श्री चंद्रशेखर तथा समाजवादी चिंतक श्री सुरेंद्र मोहन—की जन्मशताब्दी मनाने का निर्णय लिया।
जन्मशताब्दी समारोहों के आयोजन हेतु निम्नलिखित संयोजकों की घोषणा की गई—
- श्री रवि राय जन्मशताब्दी समारोह के संयोजक: प्रोफेसर आनंद कुमार
- श्री सुरेंद्र मोहन जन्मशताब्दी समारोह के संयोजक: श्री हरभजन सिंह सिद्धू
- श्री चंद्रशेखर जन्मशताब्दी समारोह के संयोजक: प्रोफेसर राजकुमार जैन
राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि इन जन्मशताब्दी समारोहों के माध्यम से समाजवादी विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा समतामूलक समाज के निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की जाएगी।
कार्यालय प्रभारी एवं महामंत्री
समाजवादी समागम
डॉ. अनिल ठाकुर






Add comment