अग्नि आलोक
script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़:इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में लगी विकराल आग, खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए मध्यप्रदेश भवन में 24×7 कंट्रोल रूम

Share

इंदौर एयरपोर्ट के पास सूखी झाड़ियों में लगी विकराल आग, आधा किलोमीटर दूर से दिख रही थीं लपटें

इंदौर में देवी अहिल्याबाई विमानतल परिसर के समीप खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आधा किलोमीटर दूर से आग की लपटें और धुंआ नजर आने लगा था। एयरपोर्ट के पीछे काफी मात्रा में सूखी झाड़ियां लगी हुई हैं। उसी में आग लग गई थी।

यह घटना बुधवार शाम करीब सात बजे हुई। जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दो दमकल मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना कुछ दिनों पहले भी हो चुकी है। सूखी झाड़ियां होने के कारण इस हिस्से में आग तेजी से फैलती है। खेत से कुछ दूरी पर विमानतल परिसर भी था, इसलिए आग पर जल्दी काबू पा लिया गया। आग कैसे लगी, इसकी जांच भी की जा रही है। आग के कारण जनहानि नहीं हुई, लेकिन उसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

डिण्डौरी में मामूली विवाद के बाद चले लात-घूंसे
डिण्डौरी में मामूली विवाद ने एक हिंसक झड़प का रूप ले लिया, जब दो गुट आमने-सामने हो गए. रामबाई धर्मशाला के सामने दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ और जमकर लात-घूंसे चले. इस दौरान अफरा-तफरी मच गई. कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण रहा. बाद में दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने मामले की जांच में जुटी हुई है और शांति बनाए रखने की अपील की है.

सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे MP के निवासियों के लिए नई दिल्ली में कंट्रोल रूम बनाया

खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जो आपात या विशेष परिस्थितियों में प्रदेशवासियों को त्वरित सहयोग प्रदान करेगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खाड़ी देशों में बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश के नागरिक रोजगार और व्यवसाय के सिलसिले में रह रहे हैं। हाल के समय में वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए यह पहल की है। कंट्रोल रूम के माध्यम से प्रवासी नागरिक सीधे अपनी समस्या दर्ज करा सकेंगे। राज्य सरकार भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक मदद उपलब्ध कराएगी।

कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 011-26772005, व्हाट्सएप नंबर 9818963273 तथा ई-मेल आईडी mphelpdeskgulf@gmail.com जारी की गई है। इन माध्यमों से कोई भी मध्यप्रदेश निवासी या उनके परिजन संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में प्रशिक्षित अधिकारी तैनात किए गए हैं, जो 24 घंटे सहायता उपलब्ध कराएंगे।

शिक्षक की जमीन पर अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 27 किलो हरे पौधे जब्त; गेहूं की फसल के बीच छिपाई

टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर गेहूं की फसल के बीच उगाई गई अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया। खेत से 27 किलो हरे पौधे जब्त कर मालिक अजीत खान को गिरफ्तार किया गया, जांच जारी है।

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को कुचला
मध्य प्रदेश के गाड़ासरई थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार ने राहगीरों और बाइक सवारों को कुचल दिया. हादसे में एक व्यकित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक शराब के नशे में था. टक्कर के बाद फिल्मी अंदाज़ में सड़क पर का पलट गई और इसके बाद अफरा-तफरी मच गई. गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़कर की पिटाई की और अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आगर मालवा में सिलेंडर लीकेज के दौरान भड़की आग
आगर मालवा- अयोध्याबस्ती सघन आबादी क्षेत्र में घर मे लगी भीषण आग गई. रमजान माह में रोजा इफ्तियारी की तैयारी के दौरान गैस सिलेंडर लीकेज से आग भड़क गई. इसके बाद जाकिर खान ने परिवार सहित घर से बाहर निकलकर जान बचाई. अभी सभी सदस्य सुरक्षित हैं. आगजनी में घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

डिण्डौरी में हुआ बड़ा हादसा
डिण्डौरी जिले के अमरपुर क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया. भाखा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी कार में अचानक भीषण आग लग गई. अज्ञात कारणों से धू-धू कार जलने लगी, जो देखते ही देखते आग का गोला बन गई. कुछ ही देर में पूरी कार जलकर राख हो गई. इसी वजह से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आग लगते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही अमरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

दतिया में नहर में बह गया युवक
राजघाट नहर में नहाते वक्त एक युवक नहर में बह गया. युवक अपने साथियों के साथ रतनगढ़ दर्शन करने जा रहा था. दर्शन करने के जाने से पहले राहुल यादव नामक युवक नहर के पास रुक गया था. वह यूपी के झांसी का निवासी बताया जा रहा है. युवक के नहर में बह जाने की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सर्च करने का काम जारी है.

सतना में दो पक्षों में बवाल
सतना शहर के कोलगवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुरिया टोला डाली बाबा मार्ग पत्ती गोदाम के पीछे दो पक्षों में आज जमकर विवाद हुआ. जिसमें एक पक्ष हरिजन कॉलोनी और दूसरा पक्ष एक प्रजापति है. जानकारी के मुताबिक हरिजन बस्ती के लोग नशे में चूर थे और सड़क में गाली-गलौच कर रहे थे. जैसे प्रजापति के घर के सामने गाली-गलौच देते हुए पहुंचे, तो प्रजापति के घर के एक बेटे ने गाली गलौच करने से मना कर दिया फिर क्या था? यह बात हरिजन बस्ती के लोगों को नागवार गुजरी और प्रजापति के घर में हमला कर दिया.

शुरुआती दौर में बातचीत शुरू हुई और फिर धक्का मुक्की के साथ मारपीट शुरू हो गई. फिर इसके बाद लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया और करीब आधा सैकड़ा की संख्या में लोगों ने प्रजापति के घर पर पत्थर, लाठी डंडों से हमला कर दिया. इस घटना में चार गाड़िया तोड़ी गईं और साथ ही घर का मीटर भी तोड़ दिया. घर के बाहर पत्थर और पाटिया से बाइक तोड़ दी गई. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गया. वही पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी होली की बधाई
आज पूरे देश में होली मनाई जा रही है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी जमकर रंगों का त्योहार मना रहे हैं.  उज्जैन, इंदौर, भोपाल, रायपुर, बिलासपुर समेत कई जगह रंगों की धूम है. उज्जैन होली का पर्व बड़े धूमधाम से बनाया जा रहा है. वहीं शिप्रा के तट पर श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़े में साधु संतों ने खोली लोगों के साथ होली सांसद अनिल फिरोजिया भी पहुंचे. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी होली की बधाई दी.

ग्वालियर में पूर्व मंत्री नेता जयभान सिंह पवैया भी होली खेल रहे हैं. पवैया ने कार्यकर्ताओ के साथ रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी. पूर्वमंत्री पवैया ने कहा कि होली का समाज मे भेदभाव मिटाने, प्रेम बढाने का अनोखा पर्व है, यही वजह है कि भारत मे 140 लोग होली के पर्व पर शांति का संदेश दे रहें हैं, दुनियां में बम से खून की होली खेली जा रही है वहीं भारत मे प्रेम के रंगों की होली मन रही है, सनातन संस्कृति की यही ताकत है.

चंबल में उड़ा अमीर-गुलाल, भिंड में रंगों में सराबोर दिखे लोग
चंबल अंचल के भिंड जिले में होली का त्योहार पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. शहर से लेकर गांव तक लोग अमीर और गुलाल उड़ाते हुए रंगों में सराबोर नजर आए. जनप्रतिनिधियों के यहां शुभकामनाएं देने वालों की भारी भीड़ पहुंच रही है. खास तौर पर रमेश दुबे के फार्म हाउस पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां समर्थकों और आम लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की बधाई दी.

ओरछा में होली की सतरंगी धूम, विदेशी सैलानियों ने भी जमकर खेली रंगों की फुहार
बुंदेलखंड की धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा इन दिनों होली के सतरंगी उत्सव में रंगी हुई है. यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी पूरे उत्साह के साथ इस पर्व को मना रहे हैं. विश्व के अलग-अलग देशों से आए पर्यटक भारतीय संस्कृति के इस रंगोत्सव में डूबे नजर आ रहे हैं. इटली से आए एक पर्यटक दल ने होली को एकता और भाईचारे का प्रतीक बताया. उनका कहना है कि भारत में इस पर्व को मनाना उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव है. भारतीय परंपरा, संगीत और रंगों के बीच उन्होंने जमकर होली खेली और उत्सव का आनंद लिया.

होली पर जुगलकिशोर-प्राणनाथ मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब
मंदिरों की नगरी पन्ना में होली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. श्री जुगलकिशोर मंदिर और श्री प्राणनाथ मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा है. कहीं फूलों की होली खेली जा रही है तो कहीं रंगों की बौछार में श्रद्धालु सराबोर नजर आ रहे हैं. राधिका जी मंदिर में रात्रि जागरण के बाद सुबह अमीर गुलाल और फूलों की होरी ने पूरे पन्ना धाम को भक्ति और रंगों में रंगा दिखाई दे रहा है.

सीहोर: गर्मी की दस्तक के बीच भीषण अग्नि हादसा, 2 एकड़ में लगी गेहूं की फसल खाक
सीहोर. जिले के भेरूंदा ब्लॉक के ग्राम टीका मोड़ में आज गर्मी की दस्तक के बीच भीषण अग्नि हादसे में एक दो एकड़ के खेत में खड़े सूखे हुए गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई. पूरी फसल जलकर खाक हो गई. आग लगने के बाद ग्रामीणों ने लाड़कुई पुलिस चौकी को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस ने फौरन फायर ब्रिगेड बुला कर आग बुझाई. दरअसल यह घटना राजेश मीणा नाम के किसान के खेत की है, जहां उनकी गेहूं की फसल करीब 2 एकड़ जलकर खाक हुई.

बड़ी वारदात टली! देवास गेट पुलिस ने नर्सिंग कॉलेज के पास दो बदमाशों को हथियार सहित पकड़ा
थाना देवास गेट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए संभावित वारदात को समय रहते टाल दिया. पुलिस को सूचना मिली थी कि नर्सिंग कॉलेज हॉस्टल गेट के पास दो युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं. घेराबंदी कर पुलिस ने सावन शेर (24) और रौनक करपुरिया (19), दोनों निवासी बहादुरगंज, उज्जैन को गिरफ्तार किया. तलाशी में उनके पास से लोहे के खटकेदार धारदार चाकू बरामद हुए, जिनका कोई वैध लाइसेंस नहीं था. पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सीएम हाउस में होली की रौनक, डॉ. मोहन यादव ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
राजधानी में होली का उत्साह चरम पर है और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी सीएम हाउस में पूरे उत्साह के साथ रंगों का पर्व मना रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने न्यूज 18 से बातचीत में प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सामाजिक समरसता और भाईचारे का यह त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि होली शांति और सौहार्द के साथ मनाएं, ताकि प्रदेश में खुशियों और रंगों का माहौल बना रहे.

भोपाल में बड़ा तालाब के झील वाले हनुमान मंदिर पर मॉर्निंग वॉकर्स ने जमकर खेली होली
राजधानी भोपाल में सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया. बड़ा तालाब स्थित झील वाले हनुमान मंदिर परिसर में मॉर्निंग वॉकर्स ने अपने ग्रुप के साथ जमकर रंग खेला. रोज सुबह वॉक करने वाले लोग आज रंग-गुलाल लगाकर डांस करते नजर आए. लोगों ने कहा कि आज बड़ा त्योहार है, इसलिए वॉक की जगह डांस कर रहे हैं ताकि फिटनेस भी बनी रहे और रंगों का पर्व भी धूमधाम से मना सकें. ढोल की थाप और हंसी-ठिठोली के बीच माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा.


: पैसों का झांसा देकर खेत में ले गया, फिर आठ साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म; आरोपी गिरफ्तार
मानपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पैसे का लालच देकर बच्ची को खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा।
इंदौर मेें युवक की हत्या।


होली खेलने के विवाद में इंदौर में युवक की चाकू मारकर हत्या
इंदौर में रंग खेलने के मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि एक युवक की सरेराह चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ससुर ने किया बहू पर जुल्म
हैवान निकला ससुर: NRI बेटे की गैरमौजूदगी में बहू से किया दुष्कर्म, पति और सास ने इज्जत का डर दिखाकर कराया चुप
ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। 28 वर्षीय महिला ने अपने 58 वर्षीय ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इज्जत का हवाला देकर पति और सास ने ने चुप रहने को कहा। पति के संपर्क तोड़ने पर पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस जांच कर रही है।

धर्मांतरण और देह व्यापार के बाद ड्रग्स नेटवर्क का आरोप, अमरीन-आफरीन मामले में नया खुलासा;
भोपाल में दुष्कर्म और कथित धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार दो बहनों पर अब ड्रग्स तस्करी कराने का आरोप लगा है। पीड़िताओं ने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर पब-लाउंज में एमडी सप्लाई का दावा किया।

होली मिलन समारोह दिग्विजय सिंह के भोपाल निवास पर सजी होली की महफिल, गुलाल-गुजिया के साथ दिया सद्भाव का संदेश
पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भोपाल स्थित अपने निवास पर पारंपरिक होली मिलन समारोह आयोजित किया। समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गुलाल लगाकर तथा गुजिया खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

भोपाल में निकला ऐतिहासिक चल समारोह, रंग-गुलाल और झांकियों से सराबोर हुआ शहर
भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति का पारंपरिक होली चल समारोह दयानंद चौक से शुरू होकर जनकपुरी जवाहर चौक पर संपन्न हुआ। जुलूस में झांकियां, ढोल-ताशे, डीजे, घोड़े-बग्घियां और रंगों से भरे टैंकर आकर्षण का केंद्र रहे। युवाओं ने गुलाल उड़ाते हुए उत्साह से भाग लिया।

Ramswaroop Mantri

Add comment

Recent posts

script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-1446391598414083" crossorigin="anonymous">

प्रमुख खबरें

चर्चित खबरें